{"_id":"59b1988c4f1c1bf97f8b4dd8","slug":"181504811148-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलि की आशंका-JAUNPUR","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलि की आशंका-JAUNPUR
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के गांव तरहठी में गुरुवार शाम तीन साल का बच्चा गायब हो गया। इससे सनसनी फैल गई। घर वाले बलि की आशंका से सहमे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस की कई टीमें गांव में डेरा डालकर घर-घर तलाशी ले रही हैं। डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया है, जिसे देर रात तक गांव में पहुंचने की उम्मीद है।
अंश गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता खेलते समय अचानक शाम को पांच बजे गायब हो गया। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो अनहोनी की आशंका से घर वाले थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घर वालों से जानकारी लेने के बाद बच्चे की तलाश में जुट गई। देर रात तक बच्चे का पता नहीं चल सका था। घर वाले बलि की आशंका से भयभीत है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में इसी गांव में प्रतीक (3) पुत्र धीरेंद्र तिवारी की एक परिवार ने बलि दे दी थी।