फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   युवक ने देवर-भाभी पर पेट्रोल गिराकर लगाई आग

युवक ने देवर-भाभी पर पेट्रोल गिराकर लगाई आग

Thu, 03 Aug 2017 12:54 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
युवक ने देवर-भाभी पर पेट्रोल गिराकर लगाई आग
मड़ियाहू ं(जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव में मंगलवार की देर रात घर के बाहर अलग-अलग चारपाई पर सो रहे देवर और भाभी के ऊपर गांव के ही एक युवक ने पेट्रोल गिराकर आग लगा दी। दोनों की चीख सुनकर आस पास सो रहे लोग जाग गए। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तबतक दोनों काफी झुलस गए थे। परिवार के लोग भोर में तीन बजे दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ धमकी देने और जलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रजमलपुर गांव निवासी सविता मौर्य की बेटी अंशू मौर्या (20) की शादी इसी कोतवाली क्षेत्र के सुदनीपुर गांव में हुई है। अंशू अपने मायके में आई थी। मंगलवार को उसका देवर श्यामजीत मौर्य (20) भी भाभी के मायके आया था। रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। आधी रात के बाद गांव के ही एक युवक ने अगल बगल चारपाई पर सो रहे अंशू और श्यामजीत के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दोनों ने शोर मचाया तो आसपास सो रहे अन्य लोग भी जग गए। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई गई लेकिन तबतक दोनों गंभीर रूप से झुलस चुके थे। भोर में करीब तीन बजे परिवार के लोग झुलसे देवर भाभी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडिय़ाहूं पहुंचे। यहां डाक्टर ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। लड़की के पिता सविता मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने रजमलपुर गांव के ही अनिल के खिलाफ धमकी देने और जलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में लड़की के पिता ने कहा है कि आरोपी युवक ने दो दिन पहले फोन कर धमकी दी थी कि वह उनकी बेटी और उसके देवर को जलाकर मार डालेगा। मडिय़ाहूं के क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव ने कहा कि उनको ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। दिन में इंस्पेक्टर मडिय़ाहूं से चार बार बात हुई लेकिन उन्होंने ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed