फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

Sun, 15 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भातकोल बाजार के पास रविवार की शाम सात बजे दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक हादसे का शिकार उस समय हुआ जब वह हजयात्रा पर जाने से पूर्व अपने रिश्तेदारों से मिलने गया था। इसी माह उसकी फ्लाइट थी। मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मड़हा गांव निवासी मुहम्मद इस्माइल 65 पुत्र अब्दुल गफ्फार रविवार की शाम भातकोल गाँव रहने वाले अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए जा थे। बाइक भातकोल बाजार पहुंची थी कि तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में मुहम्मद इस्माइल को गम्भीर चोटें आई। जबकि दूसरी बाइक के चालक सराय लखंसी थाने के खालिसपुर गांव निवासी रूस्तम अली भी घायल हो गए। रुस्तम है। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना भेजा। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरो ने दोनों की हालत गम्भीर देख उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ उपचार के दौरान मुहम्मद इस्माइल की मौत हो गई। जबकि रुसमत अली की हालत नाजुक बनी है। उधर, इस्माइल के मौत की ख़बर से मड़हा गाँव में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed