फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   फरमान के बाद भी नहीं रुक कर खनन

फरमान के बाद भी नहीं रुक कर खनन

Wed, 05 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
फरमान के बाद भी नहीं रुक कर खनन
जयप्रकाश नगर। ओवर लोड, अवैध खनन और अवैध वसूली करने वाले विभागों के प्रति चाहे प्रदेश सरकार कोई भी नियम व कानून बना लें। लेकिन अवैध खनन करने वाले आदत से बाज नहीं आ रहे है।
विज्ञापन

बैरिया तहसील क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति के अनुसार जिले के पूर्वी छोर पर प्रदेश की अंतिम सीमा है। जहां वन विभाग, पुलिस विभाग, जिला पंचायत, मंडी समिति आदि विभागों की चौकिया स्थापित है। इसके सटे सीमा से बिहार राज्य शुरू हो जाता है। वर्षो से बिहार राज्य के कई जगहों से उत्तर प्रदेश में लाल बालू आता रहा है। भाजपा सरकार ने इस लाल बालू को नियमानुसार लाने की कवायद चालू की। ताकि प्रदेश सरकार को राजस्व का फायदा हो सकें। लेकिन राजस्व को तो फायदा नहीं हुआ। जबकि सीमा पर सभी विभागों के चौकियों पर तैनात कर्मचारियों का फायदा अवश्य हुआ।
विज्ञापन

नगरा क्षेत्र के देवढिय़ा निवासी ट्रक चालक राकेश सिंह की माने तो हम लोग वन विभाग की चौकी पर 1900 सौ रुपये के बजाय 500 रुपये देते है। जिसके बाद तैनात कर्मचारी पुरानी चालान पर ही नया दिनांक डालकर हमेें दे देते है। यही हाल पुलिस चौकी का है। जहां 500 रुपये लेकर हमारे कागजों की जांचकर कर ट्रकों को छोड़ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed