फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lured from Prayagraj to buy a truck and robbed of one lakh rupees

Gonda News: ट्रक खरीदने के लिए प्रयागराज से बुलाकर एक लाख रुपये लूटे

Sat, 29 Aug 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 29 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lured from Prayagraj to buy a truck and robbed of one lakh rupees
करनैलगंज। सोशल मीडिया पर ट्रक खरीदने का सौदा कर प्रयागराज के व्यक्ति को करनैलगंज बुलाकर एक लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 23 हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के भवानीपुर चांदोपारा नबेवासी राजकुमार शुक्ल ने सोशल मीडिया पर ट्रक खरीदने का सौदा किया था। ट्रक देखने और बयाना देने के लिए वह 27 अगस्त को एक लाख रुपये लेकर करनैलगंज आए थे। पुलिस के मुताबिक, करनैलगंज बस स्टॉप के पास उन्हें दो युवक मिले। दोनों उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर सरयू बालिका इंटर कॉलेज, सकरौरा ग्रामीण के पास ले गए। वहां दो अन्य युवक भी पहुंच गए। आरोप है कि चारों ने राजकुमार को पीटकर एक लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

राजकुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। शनिवार को पुलिस टीम ने नरायनपुर मांझा से पोतेदार पुरवा की ओर जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को बाइक समेत पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशु मिश्र निवासी डायनियागंज, दत्तनगर और आशुतोष सिंह निवासी मोहल्ला बमपुलिस, करनैलगंज के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी सत्यम सिंह के साथ मिलकर वारदात की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने बताया कि घटना के दौरान बैग में एक लाख रुपये मिले थे, जिसे आपस में बांट लिया गया था। बरामद 23 हजार रुपये उसी रकम में से बचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed