फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Lawyer's daughter-in-law dies after car tyre bursts on highway.

Pratapgarh News: हाईवे पर कार का टायर फटा अधिवक्ता की बहू की माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Lawyer's daughter-in-law dies after car tyre bursts on highway.
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार की रात टायर फटने से बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दंपती घायल हो गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

पट्टी कस्बा निवासी अधिवक्ता राकेश खरे की पत्नी की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। उपचार के लिए वह बड़े बेटे वैभव के पास नोएडा गए थे। इंदौर से छोटा बेटा गौरव भी नोएडा पहुंच गया। शुक्रवार को परिवार दो कार से घर लौट रहा रहा था।
रात करीब-करीब साढ़े आठ बजे रायबरेली स्थित लखनऊ-प्रयागराज हाईवे वैभव के कार का अगला टायर अचानक फट गया।
अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की पिछली सीट पर लेटी वैभव की मां दोनों सीटों के बीच में फंस गई। हादसे में वैभव और उसकी पत्नी अंकिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपती को रायबरेली एम्स ले जाया गया। चिकित्सकों ने अंकिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव पट्टी पहुंचा। घटना की जानकारी पर तहसील बार अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, बार के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, अधिवक्ता प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed