{"_id":"6a931bd2221072deec06f1bf","slug":"youth-attacked-with-a-sharp-edged-weapon-in-a-life-threatening-assault-at-khaibagar-kapkot-referred-to-a-higher-center-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-127665-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट के खाईबगड़ में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट के खाईबगड़ में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हायर सेंटर रेफर
Sat, 29 Aug 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के खाईबगड़ में एक गैराज में गाड़ी धुलवाने गए युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
कपकोट थाने में दी तहरीर में ग्राम भानी निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को उनका भाई बहादुर सिंह ऐठानी उर्फ बबली (39 वर्ष) खाईबगड़ स्थित एक गैराज में अपनी गाड़ी धुलवाने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद चीराबगड़ निवासी प्रहलाद कपकोटी ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से बहादुर सिंह पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर, गर्दन, छाती और आंख पर गंभीर चोटें आई हैं। बाईं आंख के ऊपर दो टांके लगे हैं, जबकि दाईं आंख के अंदर गहरा घाव है। गंभीर हालत के चलते उन्हें हायर सेंटर भेजा गया है।
सीओ, मनीष शर्मा ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी प्रहलाद सिंह कपकोटी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, आपराधिक धमकी और बल प्रयोग की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन विवेचना कर रही है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।