{"_id":"5d0bd1b28ebc3e667f4c51d2","slug":"15610556513chandauli-varanasi-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में दबंगों ने खड़ी की दीवार-CHANDAULI","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गाजीपुर में दबंगों ने खड़ी की दीवार-CHANDAULI
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई । गहमर क्षेत्र के सेवराई गांव से सटे करवनिया डेरा में भूमि विवाद में दबंगों ने एक घर के दरवाजे के आगे दीवार खड़ी कर वहां झोपड़ी डाल दी और उस पर लाल झंडा लगा दिया। दरवाजा बंद हो जाने से दस दिन से एक वृद्धा और कुछ मवेशी घर में कैद हैं। परिवार के अन्य सदस्य पड़ोसी की छत से बांस की सीढ़ी के सहारे घर में आ-जा रहे हैं। गुरुवार को गांव पहुंचे तहसीलदार अजीत सिंह से भी दबंगों ने अभद्रता की, उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
करवनिया डेरा में काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। इसे लेकर दबंगों ने गांव के शैलेंद्र बिंद के दरवाजा के सामने दस जून को दीवार खड़ा कर दी। ऐसे में शैलेंद्र बिंद की 80 वर्षीय मां, दो भैंस एवं चार बकरियां घर के अंदर ही कैद हो गई हैं। बगल के घर से बांस की सीढ़ी लगा कर परिवार के लोग अपने घर में जा कर वृद्धा को खाना और मवेशियों को चारा-पानी दे रहे हैं। पीड़ित शैलेंद्र बिंद ने जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को मामले से अवगत कराते हुए न्याय दिलाने की फरियाद की है। पीड़ित का कहना था कि घर का दरवाजा कई दशकों से उत्तर तरफ था, जिससे परिवार के लोग आते -जाते थे। अधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को जब सेवराई तहसीलदार अजीत सिंह मौके पर पहुंचे तो दबंगों के अभद्रता किए जाने के बाद वे वापस चले गए। इस संबंध में तहसीलदार अजीत सिंह ने बताया कि पर्याप्त पुलिस न होने के कारण वापस लौटना पड़ा। जल्द ही पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में दीवार को तुड़वाकर मकान का दरवाजा खुलवाया जाएगा।