फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   हार्दिक पटेल ने कहा- भाजपा सरकार हर मोर्च पर फेल हुई-BALLIA

हार्दिक पटेल ने कहा- भाजपा सरकार हर मोर्च पर फेल हुई-BALLIA

Wed, 15 May 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
हार्दिक पटेल ने कहा- भाजपा सरकार हर मोर्च पर फेल हुई-BALLIA

विज्ञापन
कांग्रेस के स्टार प्रचारक व गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का कहना है कि 2014 में गुजरात का झूठा मॉडल दिखा कर सत्ता हासिल करने वाली केंद्र की भाजपा सरकार पांच वर्ष में सभी मोर्चे पर फेल हुई है। पांच वर्षों में गुजरात में 12 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। 16 हजार गांवों में 10 हजार गांवों में पानी व सिंचाई की सुविधा नहीं पहुंच पाई है। यही नहीं, आरक्षण का हक मांगने पर ओबीसी के लोगों पर गोली चलवाई गई, जिसमें 17 लोगों की जान गई।
मंगलवार को दामोदरदास पोखरे के समीप कांग्रेस व अपना दल समर्थित जन अधिकार पार्टी की प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि छह चरणों के मतदान के बाद पीएम मोदी के चेहरे की चमक गायब हो गई है। आरोप लगाया कि भाजपा संविधान बदलने की साजिश रच रही है। गोरों से मिली आजादी चोरों के बीच आकर अटक गई है। दावा किया कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का दो लाख रुपये तक का बैंक कर्ज माफ किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र में 22 लाख और प्रदेश में डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों के पद खाली होते हुए भी उन्हें भरा नहीं गया है। पिछले चुनाव में ओबीसी वर्ग के लोगों ने भाजपा को सबसे अधिक प्रतिशत में मत दिया पर सरकार में आने के बाद भाजपा ने उन्हें उपेक्षित छोड़ दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ पर कहा कि उनके शासन में बहू, बेटियों की अस्मत सुरक्षित नहीं है। उन्नाव में तीन वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुराचार को इसका उदाहरण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जअपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हटाना जरूरी है। इस मौके पर जअपा के प्रदेश अध्यक्ष तौकीर खां, पारस यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना, शाहिद तौसीफ, मधु राय, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, बाबू हाजी, बृजेश गुप्ता, गुरुपूरन पटेल, मेवालाल पटेल, नंदगोपाल, राजकुमारी गुप्ता, शकील, कन्हैया केशरी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, संचालन डॉ. नारायणमूर्ति ओझा व धन्यवाद ज्ञापन कृपाशंकर यादव ने किया।


तेज हवा से उड़ा शामियाना
पटेल के आने से कुछ देर पूर्व तेज हवा के कारण मंच के ऊपर लगा शामियाना उड़ने लगा। मंच पर मौजूद कार्यकर्ता इसे संभालने में जुटे रहे। बाद में टेंट हाउस वालों ने शामियाना ठीक किया।


इन्होंने दिया समर्थन
पटेल की मौजूदगी में ओमप्रकाश गुप्ता व भानू बिंद ने समर्थकों के साथ गठबंधन में शामिल होने व समर्थन देने की घोषणा की। ओमप्रकाश ने पर्चा दाखिल किया था, जिसे खारिज कर दिया गया था जबकि भानू बिंद समाज के नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed