फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बीएचयू में दाखिले के लिए मई से प्रवेश परीक्षाएं

बीएचयू में दाखिले के लिए मई से प्रवेश परीक्षाएं

Mon, 25 Mar 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
बीएचयू में दाखिले के लिए मई से प्रवेश परीक्षाएं
वाराणसी। बीएचयू में स्नातक, स्नातकोत्तर में सत्र 2019-20 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियां चल रहीं हैं। परीक्षा नियंत्रक मनोज पांडेय के मुताबिक इस बार 14 से 21 मई तक प्रवेश परीक्षाएं कराई जाएंगी। किस पाठ्यक्रम की परीक्षा, किस दिन और किस पाली में होगी, इसकी फाइनल सूची भी जल्द ही तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन

इस बार दोनों पाठ्यक्रमों के लिए पांच लाख से अधिक आवेदन आए हैं, जो पिछले साल की तुलना में करीब 50 हजार अधिक हैं। पिछले साल 4.60 लाख आवेदन आए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस बार बनारस समेत देश के 150 शहरों में कराई जाएगी। विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया इस बार 10 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च तक चली। जिसमें देश भर से करीब पांच लाख से अधिक आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नए सत्र में दाखिले के लिए आने वाले आवेदनों में सबसे अधिक करीब तीन लाख आवेदन केवल स्नातक के लिए ही हैं। हालांकि अभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, नहीं तो यह संख्या बढ़कर छह लाख तक पहुंच जाती। 16 मार्च को आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन आए आवेदन पत्रों की जांच के साथ ही परीक्षा तिथि के अनुसार सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र तैयार कराए जाने सहित अन्य तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से प्रवेश पत्र भी भेजे जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed