फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   स्वाधीनता आंदोलन की पृष्ठभूमि पर रचा गया ‘इन्हीं हथियारों से’

स्वाधीनता आंदोलन की पृष्ठभूमि पर रचा गया ‘इन्हीं हथियारों से’

Fri, 01 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
स्वाधीनता आंदोलन की पृष्ठभूमि पर रचा गया ‘इन्हीं हथियारों से’
वाराणसी। बीएचयू के कला संकाय स्थित राधाकृष्णन सभागार में कथाकार अमरकांत के उपन्यास ‘इन्हीं हथियारों से’ के बहाने ‘इन्हीं हथियारों से : इतिहास का पुन: सृजन’ विषयक परिचर्चा में वक्ताओं ने चर्चा की। बतौर मुख्य वक्ता प्रो. बलिराज पांडेय ने कहा कि अमरकांत ने अपनी कृतियों में साहित्यिक संस्कृति को बखूबी रेखांकित किया।
विज्ञापन

राजकमल प्रकाशन नई दिल्ली और कला संकाय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. बलिराज ने भारतीय स्वाधीनता आंदोलन की पृष्ठभूमि की चर्चा करते हुए महात्मा गांधी के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को जन-ज्वार की संज्ञा दी। डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि ‘इन्हीं हथियारों से’ नामक उपन्यास में इतिहास अपने सहज यथार्थ रूप में आया है। कहा कि विमर्शों के दौर में आया यह उपन्यास स्वाधीनता के मूल्य को विकसित करता है। अध्यक्षता करते हुए कला संकाय प्रमुख प्रो. कुमार पंकज ने कहा कि अमरकांत की छवि हिंदी कथा साहित्य में एक कहानीकार की छवि है। डॉ. रामाज्ञा शशिधर ने कहा कि ‘इन्हीं हथियारों से’ उपन्यास हमें बताता है कि साहित्य इतिहास से कैसे भिन्न होता है। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि उपन्यास में इतिहास वैसे ही उपस्थित रहता है जैसे कविता में आख्यान मौजूद होता है। इस दौरान डॉ. नीरज खरे, जगन्नाथ दूबे, अंजनी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed