फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बाइक और साइकल की आमने-सामने की टक्कर में बालक की मौत

बाइक और साइकल की आमने-सामने की टक्कर में बालक की मौत

Wed, 07 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाइक और साइकल की आमने-सामने की टक्कर में बालक की मौत
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के गंगौली गांव के पास बाइक और साइकल की आमने-सामने की टक्कर में बालक की मौत हो गई। जबकि साइकल पर बैठा एक बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल बालक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृत बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

खजुहा गांव निवासी लालजी राम का पुत्र दीपक राम (12) अपने मित्र महानंद (11) के साथ गंगौली चट्टी पर मोबाइल का रिचार्ज लाने साइकल से गया था। रिचार्ज लेने के बाद दोनों वापस घर आ रहे थे। जैसे ही बालक गंगौली गांव के पास पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने साइकल में टक्कर मार दिया। घटना के बाद बाइक सवार खजुहां गांव निवासी अरविंद राम मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल बालकों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा जहां चिकित्सकों ने दीपक राम को मृत घोषित कर दिया। घायल महानंद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृत बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत बालक के पिता लालजी राम की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार युवक खजुहां गांव निवासी अरविंद राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पिता की तहरीर पर अरविंद राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed