फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   घायल को मारने आये बदमाशो को दौड़ाया

घायल को मारने आये बदमाशो को दौड़ाया

Wed, 28 Nov 2018 10:39 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
घायल को मारने आये बदमाशो को दौड़ाया
शहर कोतवाली के कल्याण सागर मुहल्ले में बीते दिनों हुई तेल चोरी के विवाद में चाकूबाजी की घटना में घायल को मारने पहुंचे बदमाशों को भीड़ ने रात 9:30 बजे दौड़ा लिया। इस दौरान हमलावर भाग निकले। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बताते चले रविवार की रात कल्याण सागर मुहल्ला निवासी शमशुुद्दीन के दरवाजे पर खड़े वाहन से कुछ लोग तेल चुरा रहे थे। इस दौरान शमशुुद्दीन के घर की महिला ने आरोपियों को देख लिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। महिला ने मोबाइल से सूचना मायके वालों को दी। उनके पहुंचने पर बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। ऐसे में पांच लोग घायल हुए थे। घायल नसीम को प्रकाश नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था। बुधवार की रात नसीम को मारने के लिए कुछ मनबढ़ अस्पताल पहुंचे। इस दौरान घायल ने उन्हें देख लिया। उसके शोर मचाने पर भीड़ ने बदमाशों को दौड़ा लिया। सूत्रों की माने तो एक आरोपी को भीड़ ने पकड़ा जिसे पुलिस के हवाले किया गया। हालांकि पुलिस किसी के पकड़े जाने से इनकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed