फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पड़ोसी के मकान पर छज्जा गिरा, बच्ची की मौत

पड़ोसी के मकान पर छज्जा गिरा, बच्ची की मौत

Sun, 02 Sep 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी के मकान पर छज्जा गिरा, बच्ची की मौत
वाराणसी। कोतवाली थाना अंतर्गत मच्छोदरी क्षेत्र स्थित बहेलिया टोला में शुक्रवार की देर रात बारिश के दौरान असलम हाशमी के दो मंजिला मकान का छज्जा पड़ोस की कमला देवी के मकान पर जा गिरा। हादसे में कमला देवी (62) और उनकी बेटी दीपा (26), उसके बेटे कृष्णा (5) व बेटी बेबी (3) गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में बेबी की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना को लेकर कमला देवी और मुहल्ले के लोगों में खासा आक्रोश है। सभी का कहना है कि जर्जर मकान की मरम्मत कराने के लिए कई बार असलम हाशमी को कहा गया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर हरहुआ स्थित ससुराल से दीपा बहेलिया टोला स्थित मायके आई हुई थी। दीपा के भाई सोनू ने बताया कि शुक्रवार की आधी रात बाद तेज बारिश के दौरान पड़ोसी असलम हाशमी के जर्जर मकान का छज्जा भहरा कर उसके मकान की छत पर गिरा। इसके कारण उसकी छत की ईंट और धरन नीचे गिरने से कमरे में सो रही मां और बहन व उसके दोनों बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले भी असलम हाशमी के जर्जर मकान का हिस्सा गिर चुका है और उनसे मरम्मत कराने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने एक न सुनी। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना के संबंध में तहरीर आएगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed