{"_id":"5a4d18204f1c1b0b788b63e3","slug":"121515001888-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसा
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में पांच घायल
रसड़ा/बलिया। कोतवाली क्षेत्र के दुगाई चट्टी पर बुधवार को टेम्पो एवं बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के टीकादेवरी निवासी श्रवण कुमार (34) एवं सुमन (18) पुत्री श्रीराम प्रसाद बाइक से किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के दुगाई चट्टी पर पहुंचे कि टेंपो से भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दुबहर थाना क्षेत्र के शिवरामपुर के समीप बुधवार की सुबह टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार दम्पत्ति सहित तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सहतवार थाना क्षेत्र के भोपतपुर निवासी चिंता देवी (45) व पति उत्तम चंद (50) एवं दुबहर थाना क्षेत्र के बेलाडीह निवासी दयानंद उपाध्याय (45) टेंपो पर सवार को मुख्यालय से हल्दी जा रहा थे। जैसे ही टेंपो शिवरामपुर चट्टी के समीप पहुंचा कि अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें तीनों घायल हो गए।