वाराणसी। केयर एंड कॅरियर स्कूल के मंडुवाडीह शाखा के प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक का वार्षिक परीक्षाफल गुरुवार को घोषित किया गया। पं. निष्कामेश्वर मिश्र मेमोरियल विद्यारत्न अवार्ड कक्षा एक के तनय त्रिपाठी और जूनियर सेक्शन में कक्षा पांच के इमराना आजिम खान को दिया गया। कक्षा एक से आठ तक में 80 अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को एकेडमिक स्टार मेडल से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कक्षा दो के रिशु गुप्ता, कक्षा तीन के किशन मौर्या, कक्षा चार के अनुराग कुमार मौर्या, कक्षा पांच इमराना अजिम खान, कक्षा छह के सौरभ यादव, कक्षा सात के जैसमिन खातून, कक्षा आठ की लविशा वाशवानी, कक्षा नौ के अनमोल सिंह और कक्षा 11 की अंजली सिंह को एकेडमिक स्टार मेडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल समूह के चेयरमैन आनंद किशोर मिश्र ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य अरूंधति मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि आप सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें। समूह के निदेशक अंकित मिश्र ने कहा कि अनुशासन व योजनाबद्ध प्रयास से आप सफलता के नए रिकार्ड बना सकते हैं। कठोर परिश्रम करने वालों को कोई पराजित नहीं कर सकता है।