फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   परीक्षा केंद्रों पर आज से पहुंचेंगी कापियां, पेपर

परीक्षा केंद्रों पर आज से पहुंचेंगी कापियां, पेपर

Mon, 25 Mar 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर आज से पहुंचेंगी कापियां, पेपर
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री व आचार्य की 28 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए सोमवार से केंद्रों पर कॉपी और पेपर पहुंचने लगेंगे। मंगलवार तक होने वाले कापी, पेपर वितरण के लिए पहले दिन यूपी से बाहर के राज्यों में बने केंद्रों के केंद्राध्यक्षों को बुलाया गया है। देश में बने 329 केंद्रों पर दो पालियों में (सुबह 7 से 10 और दोपहर 2 से 5 बजे तक) होने वाली परीक्षा 28 मार्च से शुरू होकर नौ अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में 329 परीक्षा केंद्रों पर शास्त्री, आचार्य व माध्यमिक स्तर की परीक्षा में 53,579 परीक्षार्थी शामिल होंगे। कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल के निर्देश पर विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रण कक्ष और उड़ाका दल का भी गठन किया गया है। कुलपति ने बताया कि गोपनीय प्रपत्र का वितरण 25 और 26 मार्च को किया गया जाएगा। पहले दिन राजस्थान, महाराष्ट्र्र्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद एवं दूसरे दिन झांसी, जालौन, जौनपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, वाराणसी, बिहार, झारखंड एवं विश्वविद्यालय परिसर में गोपनीय प्रपत्रों का वितरण होगा। निर्धारित तिथि पर परीक्षा सामग्री प्राप्त नहीं करने वाले परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिए जाएंगे। उत्तर पुस्तिकाएं 11 से 15 अप्रैल तक परीक्षा भवन में जमा होंगी। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने डीएम, एसपी एवं जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेजा है। कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर सहित देश के समस्त परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों व छात्रों से परीक्षा को सुचितापूर्ण और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed