फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

एसपी ने जिला बदर बदमाशों की सूची तलब की

Sun, 20 Jun 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद निवासी मेहरूद्दीन खां उर्फ नन्हें को दबोचने और दबिश के दौरान उसके घर मौजूद होने पर थानाध्यक्ष के निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई के बाद पुलिस कप्तान सक्रिय हो गए हैं। एसपी ने अब सभी थानों से जिला बदर शातिरों की सूची मांगी है। साथ ही एसपी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई अपराधियों से मेल-मिलाप करता मिला तो उस थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं शांति भंग की आशंका से करीब 125 अपराधियों और शातिरों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। जबकि इसमें कई पुलिस से चोरी-छिपे तो कई स्थानीय पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से अपने घर पर रहे हैं। इसका प्रमाण उस समय सामने आया जब मुख्तार गैंग के करीबी के घर पर पुलिस टीम ने सीओ मुहम्मदाबाद के नेतृत्व में दबिश देकर उसे धर दबोचा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने सख्ती दिखाते हुए करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष रामनेवास सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था। एसपी डा.ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जिलाबदर की थानावार सूची मांगी गई है। रिपोर्टिंग की क्रास चेकिंग सीओ स्तर से कराई जाएगी। इस दौरान अगर जिला बदर मिले तो संबंधित थानाध्यक्षों पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed