फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

लगातार वारदात से पुलिसिंग पर उठे गंभीर सवाल

Mon, 21 Oct 2019 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime
लगातार वारदात से पुलिसिंग पर उठे गंभीर सवाल
विज्ञापन

जिले की कानून व्यवस्था को बदमाश आए दिन चुनौती दे रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। इन वारदातों ने थानेदारों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं लेकिन लापरवाही के लिए उन पर कार्रवाई नहीं होती है, जो जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सारनाथ थाना अंतर्गत अशोक विहार कालोनी फेज-2 में बलवंत सिंह की हत्या किए जाने से पहले 16 अक्तूबर की रात चौबेपुर क्षेत्र में बुजुर्ग किसान की गला दबाकर हत्याकर दी गई थी। इससे पहले सुंदरपुर क्षेत्र में एक किशोर की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। बीते 30 सितंबर को सदर तहसील परिसर में सारनाथ क्षेत्र निवासी बस संचालक को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। सितंबर के आखिरी में ही बीएचयू परिसर में बुजुर्ग चाय-पकौड़ा विक्रेता की सिर कूचकर हत्याकर दी गई थी। इसी तरह से कैंट थाना क्षेत्र में चौकीदार की हत्या और मंडुवाडीह क्षेत्र में दो वृद्ध महिलाओं का अपहरण कर हत्याकर दी गई थी। यह सभी वारदात ऐसी है जिनका खुलासा करना तो दूर पुलिस हत्यारोपियों को चिह्नित भी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

बुलेटप्रूफस्कार्पियो भी नहीं बचा पाई जान
अस्पताल में परिजनों ने बताया कि बलवंत बुलेटप्रूफ स्कार्पियो से चलते थे। दो बच्चों के पिता बलवंत अपने व्यवसाय के कारण सतर्कता बरतते थे लेकिन सब कुछ धरा का धरा रह गया। बलवंत की अपने पार्टनरों से कोई रंजिश भी नहीं थी। उधर रामगोपाल सिंह ने कहा कि गोली क्यों मारी गई, यह समझ में नहीं आ रहा है। मेरी जानकारी के अनुसार बलवंत की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed