फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

यूपी: पुलिस से मुठभेड़ में तड़ातड़ चली गोलियां, दो बदमाश आए गिरफ्त में

Wed, 16 Oct 2019 01:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
crime
मुठभेड़ के दौरान पुलिस और एसएसपी आनंद कुलकर्णी। - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा की दृष्टिकोण से अति संवेदनशील छावनी क्षेत्र मंगलवार की रात अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग में 25-25 हजार के इनामी बदमाश चेतगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर लोटन पाल और उसका गुर्गा शुभम सेठ उर्फ गोलू उर्फ गजनी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


दोनों के पास से प्वाइंट 32 बोर की दो देसी पिस्टल, नौ कारतूस और बगैर नंबर की बाइक बरामद कर उन्हें दीनदयाल अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों पर बीते शनिवार की रात पियरी क्षेत्र में फायरिंग कर तीन लोगों को घायल करने का आरोप है।
विज्ञापन


एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि दो बदमाशों के फुलवरिया की ओर जाने की सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और इंस्पेक्टर कैंट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी जेएचवी मॉल के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान होटल क्लार्क की ओर से बगैर नंबर की बाइक से दो युवक आते दिखे तो पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दोनों नदेसर की ओर जाने वाले मार्ग की ओर भागे तो पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। इसी दौरान दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। तकरीबन 12 से 14 राउंड फायरिंग में दोनों बदमाशों के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों से पूछताछ कर उनके गिरोह के अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

सनी सिंह बनना है, दहशत के लिए की थी फायरिंग
गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर बाग बरियार सिंह निवासी लोटन पर 16 और बड़ी पियरी निवासी शुभम पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। लोटन ने पुलिस को बताया कि एनकाउंटर में मारे गए बदमाश सनी सिंह के जैसा उसे बनना है।

बीते शनिवार को उसने पियरी क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए बेवजह फायरिंग की थी। उसे लगा था कि फायरिंग में मौत होने पर उसका नाम होगा और रंगदारी वसूलने में उसे आसानी होगी। लोटन ने बताया कि वह चौक क्षेत्र की ओर एक व्यापारी की हत्या करने जा रहे थे, लेकिन मुखबिरी के कारण पकड़ा गया।

72 घंटे में बदमाशों को पकड़ने वाली टीम होगी पुरस्कृत
एसएसपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी, इंस्पेक्टर कैंट, एसआई प्रदीप यादव, एसआई अशोक, सुमंत सिंह, पुनदेव सिंह, सुरेंद्र मौर्या, घनश्याम वर्मा, कुलदीप सिंह, चंद्रसेन सिंह, रामबाबू, सुनील और रामानंद यादव की टीम ने हत्या का प्रयास करने वाले दो बदमाशों को वारदात के 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। इस टीम को इनाम देने के साथ ही आईजी रेंज और एडीजी जोन से पुरस्कृत कराने की संस्तुति की जाएगी।

शुरू हुई फायरिंग तो मच गई भगदड़
जेएचवी मॉल और उसके इर्दगिर्द रोजाना शाम के समय खासी भीड़ उमड़ती है। बदमाशों और पुलिस के बीच फायरिंग शुरू हुई तो अनहोनी की आशंका से लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोगों ने तो यह सोचा कि अक्तूबर 2018 की तरह फिर से किसी ने जेएचवी मॉल में फायरिंग शुरू कर दी है। थोड़ी ही देर में एक-एक कर पुलिस की कई गाड़ियां आईं तो स्थिति स्पष्ट हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed