फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

दिव्यांग की हत्या का आरोपी रवि पटेल चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sat, 21 Sep 2019 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
वाराणसी। एसटीएफ को 50 हजार के इनामी अपराधी रवि पटेल को शुक्रवार को अंबेडकर नगर से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। यह अपराधी कई मामलों में वांछित था। अपराधी के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और कुछ पैसे मिले। यह कैंट थाना के हाशिमपुर गांव का रहने वाला है। रवि, दिव्यांग पान विक्रेता की हत्या में आरोपी था।
विज्ञापन

रवि पटेल की गिरफ्तारी के लिए कुछ समय पहले पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश शुक्ल की देखरेख में उपनिरीक्षक पंकज सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इसी बीच विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली कि अभियुक्त अंबेडकरनगर में अहरौली थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। टीम अंबेडकरनगर जाकर रवि पटेल की तलाश शुरू की। उसी दौरान जानकारी मिली कि अहरौली थाना क्षेत्र के मिझहौडा शूगर मिल जाने वाले तिवारीपुर मोड़ से बस द्वारा रवि जाने वाला है। उसे दोपहर बाद तिवारीपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि बाबतपुर उमरहा रिंग रोड निर्माण में किसानों को मुआवजा मिल रहा है। राजेश पटेल खुद के लोगों को मुआवजा दिलवा रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रवि ने बताया कि इसी से तंग आकर झुन्ना पंडित के साथ दिलीप के घर जाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रवि दिल्ली, राजस्थान आदि प्रांतों में छिपता फिर रहा था। दो दिन पहले ही अंबेडकरनगर आया था। झुन्ना पंटित के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed