फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

शराब के सुरूर में पिस्टल तान राहगीरों से कहा- करो डिस्को

Wed, 28 Aug 2019 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
crime
वाराणसी। नशे में धुत कार सवार पांच युवकों के सामने दो राहगीरों ने कार के साउंड सिस्टम में बज रहे गाने पर डांस नहीं किया तो उन्होंने महमूरगंज-सिगरा मार्ग पर सरेराह दो राउंड फायरिंग की। गोली चलने से भयभीत स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस खोखे उठाकर वापस चली गई।
विज्ञापन

मंगलवार को व्यापारियों ने एडीजी जोन बृज भूषण को घटना बताई तो एसपी सिटी जांच करने पहुंचे। मौके से दो खोखे मिलने के बाद भी उच्चाधिकारियों को सूचना न देने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। उधर, पुलिस ने सिगरा थाने में पुलिस की ओर से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि महमूरगंज तिराहा से सिगरा की ओर बढ़ने पर देसी-अंग्रेजी शराब और बीयर का ठेका है। 25 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे के बाद एक कार में सवार पांच युवक आए और शराब खरीदी। सरेराह शराब पीने के बाद पांचों कार में गाना बजा कर डांस करने लगे। इसी दौरान क्षेत्र के ही दो लोग ऑटो से उतरकर घर जाने लगे तो पांचों ने उन्हें बुलाया। पिस्टल दिखाते हुए दोनों से डांस करने को कहा। दोनों ने बताया कि उन्हें डांस करना नहीं आता है तो एक ने पिस्टल निकाल कर दो राउंड फायरिंग की। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर दरोगा पहुंचा और खोखा उठा कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस कराएंगे निरस्त, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रात 10 बजे के बाद शराब की बिक्री पूरी तरह से गलत है। सिगरा इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांगी गई है। शराब ठेके का लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। फायरिंग के बाद भी उच्चाधिकारियों को सूचना नहीं दी गई। इस लापरवाही में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed