फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

डॉ. रीना खुद गिरी थीं छत से, गिराई नहीं गई थीं

Thu, 22 Aug 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
वाराणसी। टैगोर टाउन की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना सिंह अपने घर की छत से नीचे खुद गिरी थीं। उन्हें किसी और ने धक्का देकर या किसी अन्य तरीके से छत से जमीन पर नहीं गिराया था। डॉ. रीना की मौत का क्राइम सीन रिक्रिएट करने आई फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी और मेडिकोलीगल टीम ने यह रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी है। अब पुलिस को डॉ. रीना के सुसाइड नोट की जांच कर रहे हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

टैगोर टाउन निवासी डॉ. आलोक सिंह की पत्नी डॉ. रीना की बीती दो जुलाई को संदिग्ध हाल में छत से जमीन पर गिरने के कारण मौत हो गई थी। डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह की तहरीर पर डॉ. आलोक और उनके मां-बाप के खिलाफ कैंट थाने में हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। 25 जुलाई को नाटकीय घटनाक्रम के बीच डॉ. आलोक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था, जबकि उनके मां-बाप अभी भी वांछित हैं। इस बीच रंगनाथ सिंह के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी ने प्रकरण की जांच के लिए एफएसएल और मेडिकोलीगल टीम को 18 जुलाई को बुला कर क्राइम सीन रिक्रिएट कराया। इसके साथ ही डॉ. रीना के कमरे से मिले सुसाइड नोट को जांच के लिए एक्सपर्ट के पास भेजा गया।
विज्ञापन

-----------
23 दिन तक गायब रहे थे डॉ. आलोक, लखनऊ तक हुए थे प्रदर्शन
डॉ. रीना की हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद डॉ. आलोक 23 दिन तक गायब रहे थे। डॉ. आलोक की गिरफ्तारी के लिए बनारस और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए थे। रंगनाथ सिंह का आरोप था कि डॉ. आलोक एक राजनेता के करीबी और आईएएस एमपी सिंह के साले हैं, इस वजह से पुलिस उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----कोट-----
क्राइम सीन रिक्रिएट करने आई टीम की रिपोर्ट के अनुसार डॉ. रीना छत से खुद गिरी थीं। मुकदमे की विवेचना जारी है, सामने आए तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। -आनंद कुलकर्णी, एसएसपी

---------
महिला आयोग ने एसएसपी से मांगी रिपोर्ट
डॉ. रीना सिंह के पिता रंगनाथ सिंह द्वारा कैंट थाने में दर्ज कराए गए हत्या के मुकदमे में अब तक क्या कार्रवाई हुई, इसकी रिपोर्ट राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना चौबे ने एसएसपी से मांगी है। बुधवार को सर्किट हाउस में रंगनाथ सिंह ने मीना चौबे से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि उनकी बेटी के मामले में पुलिस निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई कर आरोपियों को कड़ी सजाए दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed