{"_id":"5d507a168ebc3e6cec0c8e8e","slug":"crime-varanasi-news-vns4779170175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्बानी के लिए लाए गए पांच ऊंट पुलिस ले गई रामनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्बानी के लिए लाए गए पांच ऊंट पुलिस ले गई रामनगर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सलेमपुरा, मदनपुरा और जैतपुरा क्षेत्र में कुर्बानी के लिए लाए गए पांच ऊंटों को रविवार की देर शाम पुलिस रामनगर ले गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों से बातचीत कर ऊंटों को रामनगर ले जाया गया है। इसके साथ ही सलेमपुरा, मदनपुरा और जैतपुरा क्षेत्र में पुलिस, पीएसी और सीपीएमएफ के जवान तैनात किए गए हैं।
प्रतिबंध के बावजूद सलेमपुरा, मदनपुरा और जैतपुरा क्षेत्र में कुर्बानी के लिए पांच ऊंट लाए गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर शनिवार की रात एसपी सिटी, एडीएम सिटी, एसएसपी और कई थानों की फोर्स के साथ डीएम सलेमपुरा पहुंचे। देर रात तक सलेमपुरा के बुजुर्गों से बातचीत कर डीएम ने बताया कि ऊंटों की कुर्बानी पर प्रतिबंध है और ऐसा न किया जाए। हालांकि लोग पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बातों से सहमत नहीं थे और उनका कहना था कि कुर्बानी पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए। रविवार को भी इसे लेकर सलेमपुरा के लोगों में पसोपेश की स्थिति देखी गई और आखिरकार ऊंटों को पुलिस रामनगर ले गई। इस संबंध में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ऊंटों की कुर्बानी प्रतिबंधित है। यह बात मुस्लिम समाज के संभ्रांत लोगों को बताई गई तो वह प्रशासन का साथ देने को तैयार हो गए। उनकी सहमति के बाद ऊंटों को सुरक्षित तरीके से रामनगर ले जाया गया है। सभी ऊंट जहां से आए थे, उन्हें वहीं वापस भेज दिया जाएगा।