फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crime

ट्विटर पर थल सेनाध्यक्ष की तुलना की जनरल डायर से

Mon, 12 Aug 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime
वाराणसी। जम्मू-कश्मीर के मौजूदा घटनाक्रम को लेकर ट्विटर यूजर प्रशांत कनौजिया (पीके) के एकाउंट से थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड के दोषी जनरल डायर से की गई। प्रकरण को लेकर नाराजगी जताते हुए रविवार को छित्तूपुर निवासी अधिवक्ता सौरभ तिवारी ने वाराणसी पुलिस को ट्वीट किया। इस पर एसएसपी ने एसपी क्राइम को जांच सौंप कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सौरभ तिवारी द्वारा पुलिस को ट्वीट किए स्क्रीन शॉट और तहरीर के अनुसार शनिवार की देर शाम प्रशांत कनौजिया के ट्विटर हैंडल से थल सेनाध्यक्ष और जनरल डायर की फोटो पोस्ट कर कश्मीर और जलियांवाला बाग लिखा गया। प्रशांत के ट्विटर हैंडल से जम्मू-कश्मीर के मौजूदा घटनाक्रम को लेकर कई ट्वीट किए गए हैं और यह ट्वीट भी उसी के मद्देनजर किया गया है। सौरभ के अनुसार प्रशांत के ट्वीट से अनावश्यक रूप से वैमनस्य फैल रहा है। उन्होंने मांग की है कि प्रशांत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियों में आए थे प्रशांत
प्रशांत कनौजिया पेशे से स्वतंत्र पत्रकार हैं और इसी साल जून महीने में अपनी गिरफ्तारी को लेकर वह सुर्खियों में आए थे। प्रशांत पर आरोप था कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर एक ट्वीट के साथ विवादित वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में एक महिला खुद को मुख्यमंत्री की प्रेमिका बता रही थी। इस ट्वीट को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने में प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें आठ जून 2019 को गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशांत को रिहा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed