{"_id":"632b50e08aaba75e755b429f","slug":"crime-review-meeting-in-varanasi-police-commissioner-said-tighten-screws-on-mafia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में अपराध समीक्षा बैठक: पुलिस आयुक्त बोले- माफिया पर कसें शिकंजा, बदमाशों की तैयार करें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में अपराध समीक्षा बैठक: पुलिस आयुक्त बोले- माफिया पर कसें शिकंजा, बदमाशों की तैयार करें सूची
Wed, 21 Sep 2022 11:29 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:29 PM IST
सार
कानून व्यवस्था और अपराध की समीक्षा बैठक बुधवार को पुलिस आयुक्त के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें माफिया पर शिकंजा कसने और बदमाशों की सूची तैयार करने पर पुलिस आयुक्त ने जोर दिया।
विज्ञापन
अपराध समीक्षा बैठक में वाराणसी पुलिस आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानून व्यवस्था और अपराध की समीक्षा बैठक बुधवार को पुलिस आयुक्त के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें माफिया पर शिकंजा कसने और बदमाशों की सूची तैयार करने पर पुलिस आयुक्त ने जोर दिया। तय हुआ कि लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों की सूची तैयार कर उन्हें स्थानांतरण करें।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने इसके पूर्व पुलिस आयुक्त ने दुर्गा पूजा पर चुनौतियों की तैयारियों की समीक्षा की और मातहतों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने निर्देशित किया कि महिलाओं के साथ हुए अपराधों के विवेचनाओं का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करें। जनप्रतिनिधियों के साथ मर्यादित आचरण होना चाहिए। बहुत से थाना प्रभारियों की इस संबंध में शिकायतें मिली हैं। फरार गैंगस्टर की संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही में तेजी लाएं।
विज्ञापन
शराब तस्करों के नेटवर्क को करें ध्वस्त
पंजाब और हरियाणा से हो रही शराब तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने और आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर लगाने पर पुलिस आयुक्त ने जोर दिया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि हुक्का बार, स्पा व मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक कृत्य करने वालों को जेल भेजें।
विज्ञापन
अवैध टैक्सी स्टैंड और रोड माफिया पर कार्रवाई की जाए। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय संतोष कुमार सिंह, डीसीपी काशी आरएस गौतम, डीसीपी वरुणा आरती सिंह, एडीसीपी काशी राजेश कुमार पांडेय, एडीसीपी प्रबल प्रताप सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी आदि मौजूद रहे।