{"_id":"6603f44490da1e0b060cb9fc","slug":"crime-of-thieves-stole-jewelery-and-cash-from-five-flats-on-holi-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बेखौफ चोर: 5 फ्लैट खंगालकर उठा ले गए ज्वेलरी और कैश, होली मनाकर वापस लौटे किराएदारों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बेखौफ चोर: 5 फ्लैट खंगालकर उठा ले गए ज्वेलरी और कैश, होली मनाकर वापस लौटे किराएदारों के उड़े होश
Wed, 27 Mar 2024 03:56 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:56 PM IST
सार
वाराणसी में होली मनाने गए पांच परिवारों के फ्लैट को चोरों ने निशाना बनाया और घर में रखे कैश और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। होली का त्योहार मनाने के बाद जब सभी किरायेदार वापस फ्लैट पर लौटे तो सानाम बिखरा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में होली के दिन चोरों ने तीन मंजिला मकान को खंगाल डाला। पांच किराएदारों के कमरे का ताला तोड़कर 52,200 नकद और कीमती आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। त्योहार पर सभी किराएदार अपने गांव गए थे।
विज्ञापन
हरिओम तिवारी का तीन मंजिला मकान है। पांच किराएदार अपने परिवार के साथ अलग-अलग फ्लैट में रहते हैं। मंगलवार को किराएदारों के पहुंचने पर चोरी का पता चला। अरुण द्विवेदी, रविकांत पटेल, संतोष तिवारी, अजीत चौबे और पुनीत उपाध्याय ने तहरीर दी है। मकान मालिक हरिओम तिवारी कृष्णा नगर में ही दूसरे मकान में रहते हैं।
विज्ञापन
बंद मकान में घुसे चोर, मुकदमा दर्ज
लंका थाना क्षेत्र के रत्नाकर विहार कॉलोनी में प्रमिला सिंह के बंद मकान को चोरों ने खंगाल दिया। नकदी और आभूषण समेट ले गए। प्रमिला सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रमिला ने बताया कि वह मकान बंदकर रविवार को बाहर गई थीं। घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे और अलमारी से 15,000 नगद और कीमती आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
चोरी रोकने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
संकटमोचन पुरानी गली में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए मंगलवार को दुकानदारों ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजा है। सोमवार रात चोर साइबर कैफे की दुकान पर लगे साइन बोर्ड और होर्डिंग को उठा ले गए। आरोप है कि आए दिन महिला दर्शनार्थियों के चेन और आभूषण, पर्स, मोबाइल झपट लिए जाते हैं। पत्र भेजने वालों में प्रिंस गुप्ता, सूर्यनारायण, मुन्ना माली, उपेंद्र यादव, मुकेश, राजेश, अजय कुमार हैं।