फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crime in varanasi is on third murder in a week

बनारस में बेखौफ अपराधी, अंडा विक्रेता और उसके भांजे को मारी गोली, हफ्ते भर में तीसरी हत्या

Fri, 04 May 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 04 May 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Crime in varanasi is on third murder in a week
इसी शराब ठेके पर वारदात को दिया गया अंजाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
वाराणसी शहर में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। हफ्ते भर में यहां तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया है। इसमें तीन लोगों की हत्या और आठ लाख रुपये की लूट हुई है। बीती रात सारनाथ थाना अंतर्गत रजनहिया स्थित देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर ठेके के बाहर अंडा विक्रेता बसंता यादव (60) और उसके भांजे राजेश यादव(30) की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

विक्रेता की हत्या की खबर तो देर रात ही लग गई लेकिन उसके भांजे की हत्या की खबर शुक्रवार सुबह हुई। बीती रात बीयर ठेके बदमाशों और अंडा विक्रेता के बीच मारपीट हुई थी।  बदमाशों ने अपने साथियों को बुलाकर विक्रेता को गोली मार दी।
विज्ञापन


भाग रहे बदमाशों का विक्रेता के भांजे ने दौड़ कर पीछा किया तो उसे भी गोली मार दी। वह गोली लगने बाद बीयर ठेके से करीब 200 गज दूर आम के बगीचे में गिर पड़ा और तड़पने लगे। इधर, गोली लगने से विक्रेता की मौत मौके पर ही हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों को इस अफरा तफरी में दूसरी हत्या की भनक तक नहीं लगी। भांजे का शव सोमवार सुबह आम के बगीचे में मिला। सूचना पर सिटी एसपी, आईजी रेंज पहुंचे और जानकारी जुटाई।

इधर देर रात हुए इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी मच गई।  गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। बताया जाता है कि कि बसंता के तख्त पर बैठने से मना करने पर और चिखना के लेनदेन के विवाद में नशे में धुत तीन बाइक पर सवार नौ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिसिंग पर उठे सवाल

Crime in varanasi is on third murder in a week
यूपी पुलिस

चोलापुर थाना अंतर्गत बनियापुर निवासी बसंता यादव रजनहिया स्थित देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर ठेका के पास चिखना-अंडा बेचता था। बताया जाता है गुरुवार की रात 10:30 बजे के लगभग बसंता के तख्त पर बैठ कर कुछ लोग शराब पी रहे थे। बसंता ने शराब पीने से मना किया तो कहासुनी हुई। इसके पहले भी सभी ने अंडा खरीदने के दौरान भुगतान को लेकर बसंता से कहासुनी की थी।

बात बढ़ने लगी तो सभी तख्त से उठ कर चले गए। इसके थोड़ी ही देर बाद तीन बाइक पर सवार होकर नौ लोग आए और दुकान बंद कर घर निकलने को तैयार बसंता को लक्ष्य कर दो राउंड फायरिंग किए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले।

उधर गोली चलने की आवाज सुन कर ग्रामीण मौके पर भाग कर आए और बसंता को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित तीन टीमें लगाई गई हैं।

क्षेत्र के पांच संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। 30 अप्रैल को जैतपुरा थाना के औसानगंज में कपड़ा व्यापारी की गोली मार कर की गई हत्या के तीन नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

तब तक गुरुवार की रात बसंता और उसके भांजे की हत्या हो गई। इससे पहले बीते सप्ताह कैंटोनमेंट क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई आठ लाख की लूट का खुलासा भी अभी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed