वाराणसी: अस्सीघाट के सामने उस पार रेत में मारपीट, लहराई बंदूक, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के अस्सीघाट के सामने उसपार रेत में सैलानियों को घोड़े की सवारी करने वाले घुड़सवार और नाविक में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक गुब्बारे फोड़ने वाली बंदूक भी खूब लहराता हुआ दिखा। वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मालूम चला कि घुड़सवार और ग्राहक के बीच पैसे की लेनदेन को लेकर मारपीट हुई।
चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे लोग
बनारस रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के पास बुधवार की देर शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। हालांकि कार सवार बाल-बाल बच गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि कार सवार सिगरा से भिखारीपुर जा रहे थे, इसी बीच कार में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। हालांकि कोई हताहत की बात नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है।
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के तीन आरोपियों कोे फूलपुर पुलिस ने बुधवार को थानेरामपुर हाईवे के पास से गिरफ्तार किया। वहीं सरगना को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
थाना प्रभारी मुन्नाराम ने बताया कि आरोपी फूलपुर निवासी महिपाल सिंह, कानपुर के बर्रा थाना अंतर्गत प्रेरणा नगर कॉलोनी निवासी अभिनेष श्रीवास्तव और मिर्जापुर चिल्ह थाना के मुजहरा निवासी रामकुमार सिंह के खिलाफ 70 लाख रुपये धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था।
पीड़ित विंध्याचल तिवारी निवासी भदेवली थाना सिंधोरा, सुनील गुप्ता निवासी औड़िहार गाजीपुर, सनोज प्रजापति, अनिल निषाद, शशिकांत गुप्ता, प्रमोद कुमार व अश्वनी सिंह सभी निवासी पकड़ी बुर्ज घोसी व प्रेम निषाद निवासी रजवाड़ी चौबेपुर ने आरोप लगाया कि 5 से 10 लाख रुपये लेकर नौकरी दिलाने के नाम पर तीनों ने ऐंठ लिया और फर्जी नियुक्ति पत्र पकड़ा दिया। गिरोह के सरगना चंद्रप्रकाश सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।