फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crime in Azamgarh murder on Holi in drunk mode

आजमगढ़: शराब के नशे में दी गाली तो वृद्ध को पीटकर मार डाला, ग्रामीणों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले

Mon, 29 Mar 2021 12:36 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Mon, 29 Mar 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
Crime in Azamgarh murder on Holi in drunk mode
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में होली पर शराब के नशे में गाली देना एक वृद्ध को जान पर भारी पड़ गया। गाली देने पर हुई मारपीट में वृद्ध की हत्या कर दी गई। वारदात जीयनपुर थाना क्षेत्र के आसपुर लाटघाट की है। मूल रूप से मऊ जनपद के दोहरीघाट क्षेत्र स्थित सपनौती मादी निवासी राजेंद्र सिंह (55) आसपुर लाटघाट स्थित ससुराल में परिवार के साथ रहते थे।

विज्ञापन


रविवार की देर शाम राजेंद्र शराब के नशे में धुत था। वह पैदल ही घर जा रहा था, इसी बीच एक राहगीर को गाली देने लगा। राहगीर ने जब इसका विरोध किया तो राजेंद्र मारपीट पर उतारू हो गया। इसी बीच कहासुनी बढ़ गई। देखते ही देखते दोनों में जमकर मारपीट हुई जिसमें राजेंद्र की मौत हो गई। वहीं हत्यारोपी राहगीर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जीयनपुर थाना क्षेत्र के आसपुर निवासी राजेंद्र सिंह घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में गेहूं की पिसाई कराकर मिश्रपुर लाटघाट निवासी नीरज सोनकर पुत्र दरोगा सोनकर साइकिल से आ रहा था। शराब के नशे में धुत राजेंद्र ने उसे गाली देना शुरू किया। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें राजेंद्र सिंह को गंभीर चोट लगी।

गंभीर रूप से घायल राजेंद्र ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि उसे पीटकर और खंभे से लड़ा कर मारा गया है। आरोपी नीरज सोनकर को परिजन व ग्रामीण पकड़ लिए और पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना पर स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज ज्ञान प्रकाश तिवारी पहुंच गए। आरोपी नीरज को पकड़ कर थाने ले जाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

मृतक राजेंद्र के दो पुत्र संदीप, प्रदीप और तीन पुत्रियां ममता, सैलजा व जूही हैं। शैलजा की शादी तय है जिसकी तैयारी चल रही थी। राजेंद्र के पुत्र  ने बताया कि वह अक्सर शराब पीकर गाली गलौज करते थे। गाली गलौज में मारपीट हुई जिसमें उनके पिता के सिर में गंभीर चोटें आईं और मौत हो गई। आरोप लगाया कि नीरज सोनकर ने हाथ से पीटकर और खंभे से लड़ा कर हत्या की है। 

इस संदर्भ में चौकी प्रभारी लाटघाट ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मृतक राजेंद्र के पुत्र प्रदीप पटेल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्यारोपी नीरज सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed