फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crime in Azamgarh BSP leader murder case police arrested

आजमगढ़ में बसपा नेता की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दुबई में रची गई थी साजिश

Fri, 19 Feb 2021 07:45 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: हरि User Updated Fri, 19 Feb 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Crime in Azamgarh BSP leader murder case police arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर क्षेत्र स्थित खुंदनपुर गांव में चार दिनों पूर्व बसपा नेता कलामुद्दीन की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद छह आरोपियों में दो को पुलिस ने शुक्रवार को एफसीआई गोदाम जाफरपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार आरोपी फरार हैं। इनमें दो दुबई में हैं। दुबई में कलामुद्दीन का कारोबार फैला है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कलामुद्दीन की हत्या दुबई के कारोबार की प्रतिद्वंद्विता के चलते हुई है। हत्या की साजिश काफी समय से दुबई में रची जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों के पास से पिस्टल, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। बसपा नेता कलामुद्दीन की सोमवार शाम गांव के पास चार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उनके पुत्र फुरकान ने रिजवान उर्फ बबलू, कासिफ, मुस्तफिजुल हसन उर्फ बाबू, अब्दुल्लाह, मसरूर अहमद व अलीशेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय से  दो साजिशकर्ताओं को लाने का प्रयास 

मसरूर व अलीशेर इस समय दुबई में है। मेंहनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो नामजद आरोपियों रिजवान और कासिफ को शुक्रवार की सुबह एफसीआई गोदान जाफरपुर के पास से पकड़ लिया। कासिफ के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। विदेश में बैठे दो साजिशकर्ताओं को भी विदेश मंत्रालय के माध्यम से लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गांव की राजनीति और दुबई का कारोबार घटना का कारण

आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कलामुद्दीन की हत्या गांव की राजनीति और दुबई के कारोबार की प्रतिद्वंद्विता के चलते हुई है। यह प्रतिद्वंद्विता नई नहीं है। वर्ष 1989 से इसकी शुरुआत हुई थी, जब कलामुद्दीन व साथियों ने दूसरे पक्ष के होमगार्ड जलालुद्दीन की हत्या कर दी थी। दूसरे पक्ष ने 2012 में कलामुद्दीन के खास खुर्शीद की हत्या कर इसका बदला लिया था।

इसके बाद कलामुद्दीन ने दूसरे पक्ष के कामरान की हत्या करवाई थी। कामरान की हत्या के बाद से ही कलामुद्दीन की हत्या की कोशिश की जा रही थी। कलामुद्दीन पर एक बार हमला हुआ था, लेकिन वह बाल-बाल बच गए थे। जबकि उनके पुत्र को गोली लग गई थी। दुबई के अवैध कारोबार के बाबत एसपी ने कहा कि यह हवाला का हो सकता है, लेकिन अभी इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed