यूपी: क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी कामयाबी, बिहार जा रही 48 लाख की अवैध शराब पकड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के सदर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने मंगलवार की शाम लीलापुर के पास हाईवे पर वाहनों की जांच के दौरान एक मिनी ट्रक से 460 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 48 लाख रुपये है।
पुलिस की कार्रवाई में पंजाब राज्य के दो तस्कर भी गिरफ्तार किए गए। अंतरप्रांतीय तस्करों के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। आरोपी शराब को फर्जी बिल्टी के सहारे बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे। मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद्र ने बुधवार को पुलिस लाइन में किया।
एएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम गठित की है। मंगलवार की शाम सदर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक (डीसीएम) में भारी मात्रा में शराब छुपाकर बिहार प्रांत में बेचने के लिए कुछ तस्कर मुख्यालय से गुजरने वाले हैं।
शराब तस्करी की भनक लगते ही क्राइम ब्रांच ब्रांच और कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। प्रभारी अभय सिंह और इंस्पेक्टर गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मुख्यालय से सटे लीलापुर के पास एनएच पर बैरिकेडिंग करके वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक फोम गद्दा लेदे ट्रक की जांच की तो वाहन से भारी मात्रा में शराब (460 पेटी) मिली। इस दौरान पुलिस ने पंजाब प्रांत के तरणताल जिला निवासी रंजीत तथा पंजाब के तलवंडी थाना क्षेत्र के बलविंदर सिंह को एक तमंचें के साथ गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि फर्जी बिल्टी के सहारे हरियाणा से अवैध शराब को बेचने के लिए बिहार जा रहे थे। लेकिन इस दौरान पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया।