{"_id":"5b2537c44f1c1b614d8b6a6c","slug":"crime-branch-arrested-two-criminal-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के खर्चे के लिए करते थे लूट, तमंचे और 20 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड के खर्चे के लिए करते थे लूट, तमंचे और 20 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में छिनैती और लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले दो लुटेरे शनिवार को क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गये। इनके पास से एक-एक तमंचा, जिंदा कारतूस, 20 मोबाइल के साथ ही एक बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि महंगे शौक व महिला मित्रों के खर्चे के लिए चोरी तथा लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे।
जानकारी के अनुसार प्रभारी क्राइम ब्रांच विक्रम सिंह फोर्स कचहरी पर चक्रमण कर रहे थे। उसी दौरान सर्विलांस और मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की देशी शराब के ठेका के बगल छोटा लालपुर के पास से जो मोबाइल लूट की घटना हुई थी उससे जुड़े कुछ लुटेरे वरुणा एंक्लेव सेंट्रल जेल रोड के पास मौजूद हैं।
मौके पर पहुंची फोर्स ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं, दो अन्य भागने में सफल रहे। गिरफ्तार बदमाशों में नई बस्ती के रसूलगढ़ निवासी नन्हकू उर्फ आशीष तथा भोजूबीर के सिकरौल पोखरा का रहने वाला अतुल सिंह है। जबकि पांडेयपुर, नई बस्ती निवासी राजू सिंह व कैंट का सिकरौल निवासी सुल्तान फरार हो गये।