फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crime branch arrested two criminal in varanasi

गर्लफ्रेंड के खर्चे के लिए करते थे लूट, तमंचे और 20 मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 17 Jun 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 17 Jun 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
Crime branch arrested two criminal in varanasi
demo pic
बनारस में छिनैती और लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले दो लुटेरे शनिवार को क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गये। इनके पास से एक-एक तमंचा, जिंदा कारतूस, 20 मोबाइल के साथ ही एक बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि महंगे शौक व महिला मित्रों के खर्चे के लिए चोरी तथा लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रभारी क्राइम ब्रांच विक्रम सिंह फोर्स कचहरी पर चक्रमण कर रहे थे। उसी दौरान सर्विलांस और मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली की देशी शराब के ठेका के बगल छोटा लालपुर के पास से जो मोबाइल लूट की घटना हुई थी उससे जुड़े कुछ लुटेरे वरुणा एंक्लेव सेंट्रल जेल रोड के पास मौजूद हैं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फोर्स ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया। वहीं, दो अन्य भागने में सफल रहे। गिरफ्तार बदमाशों में नई बस्ती के रसूलगढ़ निवासी नन्हकू उर्फ आशीष तथा भोजूबीर के सिकरौल पोखरा का रहने वाला अतुल सिंह है। जबकि पांडेयपुर, नई बस्ती निवासी राजू सिंह व कैंट का सिकरौल निवासी सुल्तान फरार हो गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed