ऑपरेशन क्लीन: 34 दिन में पूर्वांचल के नौ जिलों में 14 मर्डर और लूट के 11 मामले सुलझे, 62 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वांचल में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। यही वजह है कि 34 दिन में पूर्वांचल के नौ जिलों में 14 मर्डर और लूट के 11 मामले सुलझे। वहीं हत्या, लूट और चेन स्नेचिंग के 62 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल में जघन्य अपराधों और गिरोहों पर एडीजी जोन की पुलिस ने शिकंजा कसा है। हत्या, लूट और चेन स्नेचिंग समेत अन्य वारदातों में नौ जिलों की पुलिस ने 34 दिनों में 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अनसुलझे मर्डर से लेकर नए स्नैचिंग और लूट गैंग का भंडाफोड़ हुआ। हत्या की 14 सनसनीखेज वारदातों में 25 हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लूट की 11 वारदातें ट्रेस हुईं और 21 लुटेरे गिरफ्तार किए गए। चेन व मोबाइल स्नैचिंग के 10 मामलों में 16 स्नेचर दबोचे गए।
एडीजी जोन नवीन अरोरा ने बताया कि कमान संभालते ही 34 दिनों का विशेष ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाया गया। 29 जुलाई से 31 अगस्त के बीच अभियान में जोन के नौ जनपदों की पुलिस ने हत्या, लूट और झपटमारी जैसी वारदातों में शामिल 62 आरोपियों को जेल भेजा।
पुलिस की विशेष टीमों ने ऐसे कई ‘ब्लाइंड मर्डर’ मामलों की गुत्थी सुलझा ली है, जो लंबे समय से पहेली बने हुए थे। हत्या की 14 सनसनीखेज वारदातों में कुल 25 हत्या के आरोपियों को जेल भेजा गया। राहगीरों, महिलाओं और व्यापारियों को निशाना बनाने वाले नए गिरोहों को पुलिस ने चिह्नित कर उनका सफाया किया है।
जोन में बरामदगी का रिकॉर्ड बदला
एडीजी जोन नवीन अरोरा ने बताया कि गिरोहों के पास से लूट का सामान, नकदी और आभूषण बरामद कर पुलिस ने रिकवरी का ग्राफ काफी मजबूत किया है।
गाजीपुर और मऊ पुलिस का दबदबा
जोन स्तर पर चलाए गए इस अभियान में गाजीपुर और मऊ पुलिस की कार्रवाई सबसे प्रभावी रही। गाजीपुर से सर्वाधिक 11 और मऊ से 10 अपराधियों को जेल भेजा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन और तुरंत खुलासे के लिए एडीजी जोन ने एसपी गाजीपुर और एसपी मऊ समेत उनकी टीमों को विशेष रूप से शाबाशी दी है।
जोन में किस जिले से कितने जेल गए
- गाजीपुर: 11
- मऊ: 10
- जौनपुर: 09
- सोनभद्र: 08
- चन्दौली: 07
- भदोही: 06
- आजमगढ़: 05
- बलिया: 04
- मीर्जापुर: 02