{"_id":"5d2f86b58ebc3e6d216fd52f","slug":"crim-6-varanasi-news-vns4734194148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली के आरोपी की जमानत अर्जी पर नहीं हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली के आरोपी की जमानत अर्जी पर नहीं हुई सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा धांधली प्रकरण के मुख्य आरोपी कौशिक कुमार की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई नहीं हो सकी। प्रभारी विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) रामचंद्र की अदालत ने इस पर सुनवाई के लिए 19 जुलाई की तिथि नियत की है। साथ ही पुलिस की ओर से लोक सेवा आयोग के कार्यालय की तलाशी लेने के लिए मांगे गए सर्च वारंट के आवेदन पर भी सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस पर 27 जुलाई को सुनवाई होगी।
जुलाई 2018 में आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में एसटीएफ और चोलापुर पुलिस ने बीती 28 मई को कोलकाता निवासी प्रिंटिंग प्रेस मालिक कौशिक कुमार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था। इसके बाद आयोग की तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। फिलहाल कौशिक और अंजू जिला जेल में निरुद्ध हैं। वहीं, इस मामले में वांछित सात अन्य आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
डॉ. अनिरुद्ध के भाई को पुलिस ने थमाया नोटिस
वाराणसी। यूपीपीएससी के पूर्व चेयरमैन डॉ. अनिरुद्ध सिंह यादव का घर आगरा में नहीं मिलने पर पुलिस टीम बुधवार को अलीगढ़ स्थित उनके मूल निवास स्थान पहुंची। पुलिस ने अलीगढ़ के अकराबाद थाना अंतर्गत जुझारपुर में डॉ. अनिरुद्ध के भाई बीपी सिंह यादव को नोटिस थमाया। प्रकरण के विवेचक सीओ सदर सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि नोटिस मिलने के तीन दिन के भीतर डॉ. अनिरुद्ध को एसआईटी के सामने प्रस्तुत होकर बयान दर्ज कराना है। बताया कि एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान डॉ. अनिरुद्ध आयोग के चेयरमैन थे। इस वजह से उन्हें नोटिस जारी किया गया है।