{"_id":"67a1f25923a72e1af50c1909","slug":"cricket-competition-player-kajal-and-muskan-reached-up-finals-with-their-brilliant-batting-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sports News: काशी की दो बेटियों की शानदार बल्लेबाजी से यूपी फाइनल में, पढ़ें- खेल से जुड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sports News: काशी की दो बेटियों की शानदार बल्लेबाजी से यूपी फाइनल में, पढ़ें- खेल से जुड़ी खबरें
Tue, 04 Feb 2025 04:26 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 04 Feb 2025 04:26 PM IST
सार
68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में काशी की दो बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल में उत्तराखंड को हराकर यूपी को फाइनल का टिकट दिलाया।
विज्ञापन
मुस्कान और काजल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता राजस्थान के उदयपुर में खेली गई। वाराणसी की दो बेटियों काजल और मुस्कान विश्वकर्मा ने सेमीफाइनल में उत्तराखंड को हराकर फाइनल का टिकट दिलाया।
विज्ञापन
राजकीय क्वींस इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल शिक्षक विनोद सिंह ने बताया कि 29 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रतियोगिता हुई। मुस्कान ने अब तक एक अर्द्धशतक जबकि काजल ने 36 रन बनाए हैं। साथ ही नौ विकेट लिए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से खिलाड़ियों को भोजन और यात्रा भत्ता के 350 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
पंजीकरण शुल्क प्रति छात्रा और 100 रुपये अन्य खर्च के रूप में दिया जाएगा। वहीं, मिर्जापुर के भुरकुरा जनता इंटरमीडिएट कॉलेज के शारीरिक शिक्षक मोहम्मद साबीर को यूपी की स्कूली क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
अंतिम रेड में 6 अंक लेकर शनि ने चोलापुर को बनाया चैंपियन
नवयुवक मंगल दल गोसाईपुर (पलहीपट्टी) की ओर से बागेश्वर ब्रह्म मंदिर के पास स्व. प्रमोदकांत मिश्र स्मृति जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता सोमवार को खत्म हुई। वॉलीबॉल और कबड्डी में सात जिलों के 51 टीमों ने हिस्सा लिया। कबड्डी के फाइनल में चोलापुर के शनि यादव ने अंतिम रेड में छह अंक हासिल कर टीम को चैंपियन बनाया जबकि वॉलीबॉल में आजमगढ़ के ब्लॉकर प्रदीप यादव ने वाराणसी को हराकर अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाई। वॉलीबॉल में 36 और कबड्डी की 15 टीमों के 200 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जिलास्तरीय वॉलीबॉल में नेहरू क्लब आजमगढ़ की टीम ने फाइनल में 21-18, 21-10 से वाराणसी के कछवा रोड की टीम को हरा दिया।
कबड्डी में चोलापुर की टीम ने आदमपुर की टीम को हरा दिया। पहले सेट में आदमपुर की टीम ने बढ़त बनाई थी, लेकिन अंतिम रेड में शनि यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया। अंतिम रेड में छह अंक हासिल किए। साथ ही चोलापुर की टीम को 32-25 से विजेता बना दिया। आदमपुर की टीम से कैचर राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अकेले 12 अंक बनाए, लेकिन टीम को जिताने में नाकाम रहे।
महिमा प्रसाद मिश्र ने बताया कि वाराणसी, आजमगढ़, भदोही, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर समेत 51 टीमों ने हिस्सा लिया। बताया कि स्व. प्रमोदकांत मिश्र ने नब्बे के दशक में तैराकी में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर साल उनकी स्मृति में प्रतियोगिता होती है। अध्यक्षता महिमा प्रसाद मिश्र ने की। संचालन अमन धन्यवाद स्वरूप रत्न ने किया।
कबड्डी में चोलापुर की टीम ने आदमपुर की टीम को हरा दिया। पहले सेट में आदमपुर की टीम ने बढ़त बनाई थी, लेकिन अंतिम रेड में शनि यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया। अंतिम रेड में छह अंक हासिल किए। साथ ही चोलापुर की टीम को 32-25 से विजेता बना दिया। आदमपुर की टीम से कैचर राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अकेले 12 अंक बनाए, लेकिन टीम को जिताने में नाकाम रहे।
महिमा प्रसाद मिश्र ने बताया कि वाराणसी, आजमगढ़, भदोही, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर समेत 51 टीमों ने हिस्सा लिया। बताया कि स्व. प्रमोदकांत मिश्र ने नब्बे के दशक में तैराकी में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर साल उनकी स्मृति में प्रतियोगिता होती है। अध्यक्षता महिमा प्रसाद मिश्र ने की। संचालन अमन धन्यवाद स्वरूप रत्न ने किया।
क्रिकेट : जीबी पंत को हराकर जगतपुर तीन विकेट से जीता
कपसेठी बाजार के इंटर कॉलेज मैदान में सोमवार सुबह पूर्व एमएलसी चुलबुल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गई। शुभारंभ विधायक सुशील सिंह और डॉ. अवधेश सिंह ने टॉस उछालकर किया। पहले दिन दो मैच खेले गए। पहले बल्लेबाजी कर जीबी पंत की टीम ने 15 ओवर में सात विकेट खोकर 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगतपुर की टीम ने 13 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल की। दूसरा मैच लखनऊ और भदोही टीम के बीच खेला गया। लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 101 रन बनाए। जवाब में भदोही की टीम 89 रन ही बना सकी। यह मैच लखनऊ की टीम ने 12 रन से जीत लिया।
वॉलीबॉल : मुगलसराय को हराकर वाराणसी की टीम ने जीती ट्रॉफी
अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर के ऑपरेटिंग क्लब में 22वीं उमेश चंद्र मिश्र राज्यस्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन फाइनल खेला गया। मुगलसराय को हराकर वाराणसी की टीम विजेता रही। मुगलसराय रेलवे, गाजीपुर, वाराणसी और मिर्जापुर की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। पहले सेमीफाइनल में मुगलसराय रेलवे ने गाजीपुर को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में मिर्जापुर को शिकस्त देकर वाराणसी की टीम विजेता बनी। फाइनल मैच मुगलसराय रेलवे और वाराणसी के बीच खेला गया। वाराणसी ने कड़े मुकाबले में मुगलसराय रेलवे को 25-23, 25-22 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 15000 और उपविजेता टीम को 10000 का पुरस्कार मिला।
फुटबॉल : वाराणसी को हराकर लखनऊ बना चैंपियन
प्रेमा गुप्ता फाउंडेशन की तरफ से राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल सोमवार को यंग स्टार स्पोर्टिंग क्लब मैदान पर लखनऊ और डीएलडब्ल्यू वाराणसी के बीच हुआ। वाराणसी को 2-0 से शिकस्त देकर लखनऊ की टीम चैंपियन बनी। लखनऊ के अर्णव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। 20वें मिनट में लखनऊ के खिलाड़ी अर्णव ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद लखनऊ ने विपक्षी टीम पर दबाव बनाया। 31वें मिनट में लखनऊ के अर्णव ने काफी दूर से किक लगाकर दूसरा गोल कर दिया। वाराणसी की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस दौरान नदीम अहमद, अबू हुरैरा, डिंपू जायसवाल रहे।