{"_id":"80932215f308ca7d2549d9dd32b3dce2","slug":"crevices-filled-in-water-such-as-lake-at-a-roads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में भरा पानी, झील सरीखी नजर आई सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में भरा पानी, झील सरीखी नजर आई सड़कें
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। मानसून की पहली बारिश में ही नगर निगम कीे तैयारियों और दावों की पोल खुल गई है। नालियां चोक होने और सीवर लाइन की समुचित सफाई नहीं होने से जगह-जगह जलभराव हुआ।
विज्ञापन
कई इलाके तो पूरी तरह से जलमग्न नजर आए। शहर के निचले इलाकों में दुश्वारियां सबसे ज्यादा देखने को मिलीं। नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग की नालों की साफ सफाई की पोल उस समय खुल गई जब महापौर रामगोपाल मोहले निरीक्षण के लिए निकले। जलभराव से जूझ रहे शहर के कई इलाकों का हाल देख महापौर ने चीफ इंजीनियर कैलाश सिंह से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
शहर के जलभराव वाले इलाकों के दौरे पर निकले महापौर को रवींद्रपुरी कॉलोनी, बिरदोपुर, गुरुधाम, शिवपुर क्षेत्र स्थित पंचक्रोशी मार्ग, महमूरगंज में आकाशवाणी के सामने, नई सड़क, गोदौलिया में जलभराव की समस्या मिली।
विज्ञापन
उन्होंने नगर निगम के चीफ इंजीनियर और सहायक अभियंता अरविंद श्रीवास्तव को फटकार लगाते हुए तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के महाप्रबंधक जेबी राय और जलकल महाप्रबंधक बीके पांडेय को सीवर संबंधी समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने के लिए कहा।
महापौर ने चीफ इंजीनियर से दो टूक कहा है कि नालों की सफाई अभियान चलाकर कराएं। ताकि जलभराव की स्थिति से जूझना न पड़े। उधर, सिगरा-महमूरगंज मार्ग पर पानी निकालने के लिए पंप लगाया गया है।