{"_id":"5c1fa640bdec2256a47cbdfd","slug":"cremation-of-father-before-daughters-wedding-at-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, मां घायल, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, मां घायल, घर में मचा कोहराम
Mon, 24 Dec 2018 10:39 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
मैजिक की टक्कर से हुई मौत, नौडीहा गांव के सामने हुई घटना
- फोटो : अमर उजाला
बेटियों के हाथ पीले करने के सपने संजाने वाले पिता की उससे पहले ही मौत ने परिवार के झकझोर कर रख दिया। जिस घर से बेटी की डोली उठाने की तैयारियां चल रही थी, वहां से उसके पिता की अर्थी निकली तो गांव के लोगों की आंखे नम हो गईं। मामला मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के लालपुर नौडीहा गांव का है।
रविवार दोपहर डेढ़ बजे मैजिक की टक्कर से शादी का निमंत्रण कार्ड देने जा रहे देवरीकला गांव निवासी बाइक सवार दंपति घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों घायलों को सीएचसी मड़िहान ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
धक्का मारकर भाग रही मैजिक के पीछे कार सवार ने यूपी 100 पर घटना की जानकारी दी। मड़िहान पुलिस ने थाने के सामने घेरेबंदी कर चालक समेत वाहन को पकड़ लिया। वाहन में सवार चालक समेत चारो युवक नशे में धुत थे।
विज्ञापन
तहसील के पीछे देवरी नटान बस्ती निवासी हमीद (60) अपनी पत्नी नजीमुनिशा (55) के साथ बाईक से 30 दिसंबर को दो पुत्रियों की शादी का कार्ड देने ससुराल चकिया शिकारगंज के लिए रविवार को दोपहर में घर से निकले थे।

Trending Videos
घर से सात किलोमीटर दूर लालपुर नौडीहा गांव के सामने पहुंचे ही थे कि ट्रक से ओवरटेक करते समय तेज गति से मिर्जापुर की ओर जा रहे माल वाहक मैजिक ने उन्हें धक्का मार दिया। इधर, बाइक सवार दंपती गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस दोनों को इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान ले गई। चिकित्सकों ने इलाज के पहले हमीद को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।