फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Creative writing fosters the development of national consciousness and leadership qualities.

Varanasi News: रचनात्मक लेखन से राष्ट्रीय चेतना, नेतृत्व क्षमता का होता है विकास

Wed, 08 Jul 2026 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Creative writing fosters the development of national consciousness and leadership qualities.
44वें दीक्षान्त समारोह की पूर्ववर्ती गतिविधियों में निबंध लेखन प्रतियोगिता सम्पन्न
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अर्थव्यवस्था और सरकार की कार्यप्रणाली पर अपने विचारों को निबंध के माध्यम से रखा।
विज्ञापन

योग साधना केंद्र में आयोजित प्रतियोगिता में महाविद्यालयों से दो-दो प्रतिभागियों के साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने निबंध लिखा। प्रतियोगिता के लिए भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बना और राज्य सरकार के दो अच्छे कार्य विषय निर्धारित किए गए। इस पर प्रतिभागियों ने तथ्यों, तर्कों एवं मौलिक चिंतन के आधार पर अपने विचार प्रस्तुत कर समकालीन राष्ट्रीय परिदृश्य की उत्कृष्ट समझ का परिचय दिया। प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा ने कहा कि रचनात्मक लेखन से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। निबंध लेखन केवल भाषा का अभ्यास नहीं, बल्कि विचारों को दिशा देने और व्यक्तित्व को परिष्कृत करने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमिता और धन्यवाद ज्ञापन वेद विभाग के डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed