फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   crackers stall in varanasi for diwali festival

बनारस में इन 18 जगहों पर बिकेंगे पटाखे, खरीदने जाएं तो ध्यान रखें ये बातें

Tue, 17 Oct 2017 05:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 17 Oct 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
crackers stall in varanasi for diwali festival
660 अस्थाई दुकानें लगेंगी, 17 से 20 अक्तूबर तक बिक्री की दी गई अनुमति - फोटो : demo
वाराणसी में ‌दिवाली के मद्देनजर पटाखा बाजार सज गया है। इस बार शहर भर में18  स्थानों पर पटाखे बिकेंगे।  जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री की जगह तय कर दी। इन खुले स्थानों पर 660 अस्थाई दूकानें लगाई जाएंगी। शहर के चारों एसीएम और अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने अग्निशमन, पुलिस और मजिस्ट्रेट को पटाखा बिक्री स्थलों पर चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश दिए हैं। चिह्नित स्थानों पर 17 से 20 अक्तूबर तक दुकानें संचालित करने की अनुमति दी गई है। 
विज्ञापन


मच्छोदरी पार्क में 50, टाउन हाल मैदान में 20, रामनगर अयोध्या मैदान में 20, चेतसिंह किला अस्सी में 50, एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज परिसर में 50, बृजइंक्लेव पार्क बजरडीहा में 25, डीरेका मैदान में 50, स्वयंवर वाटिका में 10, बेनियाबाग पार्क में 70, क्वींस कॉलेज मैदान में 50, भरत मिलाप मैदान नाटी इमली में 50, नगर निगम प्रेक्षागृह मैदान में 25, पाणिग्रहण लान रथयात्रा में 10, गौतम बुद्ध सेंटर संकुल भवन में 50, कटिंग मेमोरियल मैदान में 50, पिसनहरिया विद्यालय पांडेयपुर में 15, आशापुर प्राइमरी स्कूल में 15 और मिनी स्टेडियम शिवपुर में 50 अस्थाई दुकानें लगाई जाएंगी। इन्हें चार दिन के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
-शॉपिंग स्थल से दूर करें अपनी कार की पार्किंग।

-खरीदारी करने के बाद बिल लें और उसे चेक करें।

-दुकान छोड़ने के पहले अपना सामान चेक कर लें।

-सोने की खरीदारी करते वक्त बिल अवश्य ले लें।

-शापिंग की भीड़ भाड़ में पर्स संभाल कर रखें।

-शापिंग करते वक्त अपने बच्चों का ध्यान रखें।

-एटीएम की पिन डालते वक्त थोड़ी गोपनियता बरतें।

-कोई परेशानी होने पर तुरंत जानकारी पुलिस को दें।

सुरक्षा मानकों को ताख पर रख गलियों में बेच रहे पटाखे

crackers stall in varanasi for diwali festival
Crackers
शहर की संकरी गलियों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों को ताख पर रखकर मनमाने तरीके से पटाखे बेचे जा रहे हैं लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बेफिक्र हैं। दीपावली नजदीक आई तो पुलिस और प्रशासन के इक्का-दुक्का अधिकारियों ने दो-तीन जगह छापेमारी कर कागजी खानापूर्ति पूरी कर ली और फिर शांत बैठ गए। जबकि, बीते साल 25 अक्तूबर की रात अवैध तरीके से पटाखे बनाने के दौरान ही पितरकुंडा में हुए धमाके में छह लोगों की जान चली गई थी मगर अधिकारियों से इससे कोई सबक नहीं लिया।

जिला प्रशासन की ओर से शहर में 18 स्थानों पर पटाखा बेचने की व्यवस्था की गई है। मगर, सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति संवेदनशील काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र के समीप ही चौक थाने के बगल में स्थित दालमंडी अवैध तरीके से बेचे जाने वाले पटाखों का शहर का सबसे बड़ा बाजार है। इसके साथ ही सरायहड़हा, बेनिया, राजादरवाजा, पितरकुंडा और दोषीपुरा सहित शहर के कुछेक अन्य इलाकों में अवैध तरीके से पटाखों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।

पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की छापेमारी की भनक लगते ही पटाखे बेचने वाले भूमिगत हो जाते हैं और दुकानों का शटर गिर जाता है। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि फैंटम दस्ते और बीट आरक्षियों को कहा गया है कि अपने क्षेत्र में लगातार चक्रमण कर पुष्टि करें कि कहीं अवैध तरीके से पटाखा तो नहीं बेचा जा रहा है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारियों को भी गंभीरता बरतने का निर्देश दिया गया है। अवैध पटाखे की दुकानों से संबंधित सूचना मिलते ही उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed