फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Crackers merchant house explode in bhadohi

भदोही में पटाखा व्यवसायी के घर में विस्फोट से तीन मकान ढहे, 12 की मौत, चार लोग घायल

Mon, 25 Feb 2019 07:33 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 25 Feb 2019 07:33 AM IST
Crackers merchant house explode in bhadohi
विस्फोट में ढहा मकान - फोटो : amar ujala

भदोही के रोटहां गांव में शनिवार दोपहर पटाखे की अवैध दुकान में विस्फोट से तीन भाइयों समेत 12 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीन मकान ध्वस्त हो गए। विस्फोट इतना तगड़ा था कि शवों के टुकड़े 400 मीटर दूर तक जाकर गिरे। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और बीएसएफ के जवान बचाव कार्य के लिए पहुंच गए। एडीजी पीवी रामाराव शास्त्री भी घटनास्थल पर पहुंचे।



आईजी एटीएस असीम अरुण ने भी एक टीम वाराणसी से भदोही भेजी है। इस मामले में ऊंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, चौरी थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह और चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया गया। वहीं डीजीपी मुख्यालय ने एसपी भदोही से रिपोर्ट मांगी है।


रोटहां निवासी इरफान मंसूरी अपने मकान में पटाखे और किराना की दुकान चलाता था। उसके पास पटाखा बेचने का लाइसेंस भी नहीं था। बताते हैं कि क्षेत्र के तमाम आतिशबाज पटाखे उसी से लेते थे। मकान के पिछले हिस्से में कालीन बुनाई का कारखाना भी चलता था।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह 11:40 बजे मकान में भीषण विस्फोट हुआ। धमाके में इरफान (28), उसके भाई आबिद (20), कालीन की काती लेने पहुंचा अर्जुनपुर निवासी युवक सलीम (42) और पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले के रहने वाले आठ से अधिक बुनकरों की मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले तीन बुनकर आजाद, आलम और कादिर सगे भाई थे।

इरफान मंसूरी के मकान से सटे पूरब दिशा में मुदस्सिर की दुकान और पश्चिम में शम्स आलम का मकान था। विस्फोट में ये दोनों मकान भी जमींदोज हो गए। साथ ही अपनी दुकान के सामने बैठीं मुदस्सिर की मां फात्मा और ढाई वर्षीय बेटा नवाब के अलावा माल्दा निवासी एक बुनकर घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद एक घंटे तक मौके पर न तो पुलिस पहुंची ना ही फायर ब्रिगेड की टीम। ग्रामीणों ने मलबे में दबे चार शवों को बाहर निकाला। इसके बाद एएसपी डॉ. संजय कुमार और चौरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू हो गया।

छानबीन के लिए स्पेशल टीम को बुलाया गया

Crackers merchant house explode in bhadohi
विस्फोट में ढहा मकान - फोटो : amar ujala
थोड़ी ही देर में डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी राजेशप्त एस के तअलावा मिर्जापुर डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। दोपहर बाद एडीजी वाराणसी पीवी रामाराव शास्त्री भी घटनास्थल पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि विस्फोट कैसे हुआ है, इसकी जांच कराई जा रही है।

वहीं, डीआईजी मिर्जापुर पीयूष श्रीवास्तव ने बताया कि रोटहां गांव में पटाखों का कारोबार और लूम का काम होता था। कुल 12 लोग मरे है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है। इस मामले की छानबीन के लिए स्पेशल टीम को बुलाया गया है।

तहकीकात के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ये विस्फोट कैसे हुआ है। उधर घायल बुनकर शहंशाह(20) को वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

इन मृतकों की पुष्टि हुई

Crackers merchant house explode in bhadohi
इरफान मंसूरी (28), आबिद (20), कलाम (38), गफ्फार (25), आजाद (28), आलम (23), कादिर (22),  इसराफिल (24), अताउर (42), मुसव्वर (23), सलीम (42), शुबहान (25)  की मौत हो गई है।

विस्फोट के बाद चौरी के थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी हुए निलंबित

Crackers merchant house explode in bhadohi
bhadohi blast - फोटो : amar ujala

चौरी के रोटहां में शनिवार को हुए विस्फोट के मामले में गाज गिरनी शुरू हो गई। शाम होते-होते एसपी ने थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह और चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया। उक्त घटना में जांच के दायरे में कई विभाग आ रहे हैं। माना जा रहा है कुछ और लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अग्निशमन विभाग भी पुलिस महकमे से कम दोषी नहीं माना जा रहा है। चौरी समेत अन्य क्षेत्रों में खुलेआम बारूद और पटाखा के फैले कारोबार के पीछे खाकी के साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार माने जा रहे हैं। 

दो थानाध्यक्ष एक चौकी प्रभारी निलंबित
चौरी विस्फोट मामले में तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिर गई। पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने चौरी थानाध्यक्ष अजय सिंह और चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही ऊंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। इससे पूर्व प्रदीप कुमार चौरी थानाध्यक्ष थे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed