Varanasi News: दर्शन के दलालों पर कसी नकेल, काशी विश्वनाथ के गेट पर लगाया बोर्ड; शिकायत के लिए नंबर भी जारी
UP News: वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास अभियान चलाया। दलालों और फर्जी गाइडों के खिलाफ चेतावनी जारी की। इसके साथ ही शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Kashi Vishwanath Mandir: काशी में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देख पुलिस प्रशासन ने दलालों और फर्जी गाइडों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। चौक थाना क्षेत्र में दशाश्वमेध गंगा घाट से लगायत श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार के साथ ही चौक और दालमंडी के पास पुलिस ने चेतावनी बोर्ड और होर्डिंग लगवाए।
एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड पर शिकायत नंबर भी अंकित किया गया है ताकि दलालों की सूचना पुलिस को दी जा सके। पुलिस की ओर से लगाए गए बोर्ड पर साफ तौर पर लिखा है कि दशाश्वमेध गंगा घाट 600 मीटर की दूरी पर है, जहां श्रद्धालु पैदल आसानी से पहुंच सकते हैं। स्पष्ट किया गया है कि घाट तक पहुंचाने, वीआईपी दर्शन, विशेष सुविधा या वाहन के नाम पर अगर कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है तो वह दलाल हो सकता है।
वीवीआईपी मूवमेंट पर रोक: एसीपी ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट पर रोक लगी है। बावजूद कुछ लोग श्रद्धालुओं को गुमराह कर वीआईपी पास या विशेष दर्शन दिलाने का झांसा देकर पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहे और शिकायत दर्ज कराने या सूचना देने के लिए 9454404384,9454401636 और 7839699752 नंबर जारी किया है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, ठगी या दलाली की सूचना दी जा सकती है। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
पहले भी सामने आ चुके हैं ठगी के मामले
दशाश्वमेध घाट, काशी विश्वनाथ धाम और आसपास के इलाकों में दर्शन के नाम पर दलाली की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को आसान दर्शन, शीघ्र प्रवेश और विशेष सुविधा का लालच देकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती रही है।
पूर्व में कई दलाल पकड़े जा चुके हैं और जेल भी गई। बावजूद मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार और मारपीट और ठगी के मामले आते हैं। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में ऐसे स्थानों पर निरंतर निगरानी और गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि काशी आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और निर्बाध दर्शन मिल सके।