{"_id":"58bc2f334f1c1b185ae7e3a8","slug":"cow-sheds-will-be-close-after-bjp-government-says-amit-shah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की सरकार बनी तो बंद होंगे बूचड़खानेःअमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की सरकार बनी तो बंद होंगे बूचड़खानेःअमित शाह
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर/गाजीपुर
Updated Mon, 06 Mar 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को पूरे रंग में रहे। गाजीपुर और जौनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा-कांग्रेस और बसपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे पांच साल तक प्रदेश की दहशत में रही। अपराध चरम पर रहा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो अध्यादेश लाकर बूचड़खानों को बंद करा दिया जाएगा। गो माता का कत्ल करने वाले सलाखों के पीछे होंगे।
हत्या, चोरी, लूट, बलात्कार, फिरौती के मामले बढ़ने को अखिलेश बाबू विकास बता रहे हैं। इस काम के बल पर दो शहजादे एकत्र हो कहते हैं कि काम बोलता है। एक से मां परेशान है, तो दूसरे से बाप। प्रदेश में कोई विकास तो हुआ नहीं, आखिर किस आधार पर कह रहे हैं कि काम बोलता है।
विज्ञापन
गाजीपुर के जखनियां विधानसभा क्षेत्र के भासपा-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी त्रिवेणी राम के समर्थन में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छह चरण का चुनाव समाप्त हो गया है। पूर्वांचल अब वोट डालने जा रहा है। सातवें चरण के चुनाव से पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। ढाई वर्षों के शासनकाल में केंद्र की सरकार ने 93 योजनाओं को जनता को दिया है, लेकिन प्रदेश शासन के लोग इसे जनता तक पहुंचने नहीं देते हैं।
केंद्र की योजनाओं की बाधक प्रदेश सरकार को विकास एवं उन्नति के लिए बदलना है। बसपा की आलोचना करते हुए कहा कि अपराधियों का साथ देकर चुनाव लड़ाने वाले लोग क्या गुंडई समाप्त कर पाएंगे।
भाजपा ने प्रदेश को नंबर एक बनाने का खाका तैयार कर रखा है। उन्होंने कहा यह वीरों की धरती रही है। यहां के लोगों पर देश को नाज है।

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर विस क्षेत्र के सुजानगंज कंचनपुर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखा हमला किया।
उन्होंने कहा कि बहन जी अपनी पार्टी में माफियाओं को शामिल कर प्रदेश को गुंडाराज से मुक्त करने का नाटक कर रही हैं । कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की जिन लोगों ने देश में 60 साल राज किया आज वे ढाई साल की मोदी सरकार का हिसाब मांग रहे हैं।
पूरे देश पर राज करने वाली कांग्रेस आज यूपी में सपा के साथ गठबंधन कर अपना जमीन तलाश रही है । उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने हर पंद्रहवें दिन एक नई योजना की शुरुआत की है। अब तक गरीब लोगों के लिए कुल 93 योजनाएं लागू की जा चुकी हैं।
कहा कि यूपी में सरकार बनने पर द्वितीय और तृतीय श्रेणी की नौकरियों में साक्षात्कार समाप्त कर दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम कहते हैं कि उनका काम बोलता है। लेकिन सही पूछें तो यूपी में जनता का दर्द बोल रहा है। सपा सरकार के मंत्री गरीबों की जमीन हड़प रहे हैं और महिलाओं की आबरू लूट रहे। उन्होंने मुंगराबादशाहपुर से भाजपा प्रत्याशी सीमा द्विवेदी को जिताने की अपील की।