{"_id":"613f693f29eea76165372135","slug":"covid-vaccination-camp-in-mahatma-gandhi-kashi-vidyapith-in-varanasi-on-concept-of-safety-first-then-class-62-girl-students-vaccinated","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले सुरक्षा फिर कक्षा: वाराणसी के काशी विद्यापीठ में 62 छात्राओं का हुआ वैक्सीनेशन, 18 सितंबर तक लगेगा निशुल्क टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले सुरक्षा फिर कक्षा: वाराणसी के काशी विद्यापीठ में 62 छात्राओं का हुआ वैक्सीनेशन, 18 सितंबर तक लगेगा निशुल्क टीका
Mon, 13 Sep 2021 08:37 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 13 Sep 2021 08:37 PM IST
सार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय कर्मियों के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान 13 से 18 सितंबर तक चलेगा। पहले सुरक्षा फिर कक्षा की तर्ज पर पहले दिन 62 छात्राओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
काशी विद्यापीठः टीकाकरण के लिए पंजीकरण काउंटर पर छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ ने निशुल्क कोविड-19 टीकाकरण की पहल की है। पहले सुरक्षा फिर कक्षा की तर्ज पर विश्वविद्यालय में एक हजार छात्राओं को निशुल्क टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। निशुल्क टीकाकरण अभियान 13 से 18 सितंबर तक चलेगा।
पहले दिन सोमवार को टीकाकरण कैंप में 62 छात्राओं को टीका लगाया गया। महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. निशा सिंह ने बताया कि टीकाकरण अभियान 18 सितंबर तक दो पालियों में चलाया जाएगा। सुबह 11 से दो बजे तक विश्वविद्यालय की छात्राओं का टीकाकरण होगा।
इसके बाद दो से तीन बजे तक छात्र एवं विश्वविद्यालय परिवार से जुड़े अन्य लोगों को टीका लगाया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि विश्वविद्यालय की टीम टीकाकरण अभियान में तत्परता से लगी हुई है। कोई भी विद्यार्थी टीकाकरण से वंचित ना रहे इसलिए साप्ताहिक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ेंः साइबर अपराधियों का नया हथकंडा: व्हाट्सएप हैक कर पैसे मांग रहे जालसाज, न करें ये गलती