फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Court order in Rs 1.40 crore robbery case, main accused sent to one-day police remand

Varanasi: कुछ भी नहीं बरामद करा सका 1.40 करोड़ की डकैती कांड का मुख्य आरोपी, पांच घंटे की पुलिस रिमांड में रहा

Wed, 09 Aug 2023 12:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 09 Aug 2023 12:24 PM IST
सार

वाराणसी में 1.40 करोड़ रुपए की डकैती के मामले में मुख्य आरोपी अजीत मिश्रा को पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिए जाने के आवेदन पर कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। 

विज्ञापन
Court order in Rs 1.40 crore robbery case, main accused sent to one-day police remand
आरोपी अजीत मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भेलूपुर थाना क्षेत्र की 1.40 करोड़ रुपये की डकैती के मुख्य आरोपी अजीत मिश्रा बुधवार को पांच घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर रहा। हालांकि, कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस अजीत मिश्रा की निशानदेही पर आजमगढ़ के लालगंज से कुछ भी बरामद नहीं करा सकी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अजीत मिश्रा ने बताया कि डकैती के रुपये मुकदमे में वांछित नई बस्ती, भिटारी निवासी अनुभव पांडेय उर्फ सागर और गुजरात के जगदीश कुमार पटेल के पास हो सकते हैं। उधर, अनुभव और जगदीश को फरार घोषित करते हुए अदालत ने कुर्की की उद्घोषणा की है। पुलिस जल्द ही दोनों के घर पर कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा करेगी।

विज्ञापन

तीन दिन की कस्टडी रिमांड की मांग

सिविल जज जूनियर डिविजन / एफटीसी (प्रथम) शक्ति सिंह की अदालत ने अजीत मिश्रा को बुधवार की दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक कस्टडी रिमांड पर सशर्त देने का आदेश दिया था। इससे पहले भेलूपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने अजीत मिश्रा की तीन दिन की कस्टडी रिमांड की मांग की थी। अभियोजन की ओर से एपीओ मनोज मिश्रा व मधुसूदन तिवारी ने पक्ष रखा था। इस पर आरोपी के अधिवक्ता विवेक शंकर तिवारी ने कस्टडी रिमांड का विरोध किया था। कहा था कि उनका मुवक्किल कई तरह के रोग से पीड़ित है। रुपये की कोई बरामदगी नहीं होनी है। जितने की डकैती की बात कही जा रही है, उससे ज्यादा रुपये बरामद हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा प्रकरण
खोजवा क्षेत्र की आदि विश्वेश्वर कॉलोनी स्थित गुजरात की एक फर्म के कार्यालय से बीते 29 मई को 1.40 करोड़ रुपये लूटे गए थे। 31 मई को नाटकीय घटनाक्रम में खोजवा क्षेत्र स्थित शंकुलधारा पोखरा के समीप खड़ी एक लावारिस कार से 92.94 लाख रुपये बरामद हुए थे। चार जून की देर रात भेलूपुर थाने में तिलमापुर निवासी अजीत मिश्रा और 12 अज्ञात असलहाधारियों के खिलाफ डकैती सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद तत्कालीन भेलूपुर थानाध्यक्ष रमाकांत दुबे सहित सात पुलिस कर्मी बर्खास्त कर दिए गए। अजीत मिश्र सहित पांच आरोपी अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, जगदीश और अनुभव के अलावा बर्खास्त सात पुलिस कर्मियों की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed