फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Court issues notice to Swami Prasad Maurya in Controversial comment on Ramcharitmanas

रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी: स्वामी प्रसाद मौर्य को कोर्ट ने जारी किया नोटिस, 11 दिसंबर को अगली सुनवाई

Tue, 07 Nov 2023 08:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 07 Nov 2023 08:39 PM IST
सार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दाखिल निगरानी याचिका जिला जज की अदालत ने मंजूर कर ली। अधिवक्ता अशोक कुमार की तरफ से दाखिल निगरानी याचिका में कहा गया कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा की गई बेतुकी टिप्पणी से देश-विदेश के कई हिंदू भाई-बहनों की आस्था को ठेस पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
Court issues notice to Swami Prasad Maurya in Controversial comment on Ramcharitmanas
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मौर्य द्वारा हिंदू धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दाखिल निगरानी याचिका जिला जज की अदालत ने मंजूर कर ली है। अदालत ने 11 दिसंबर को सुनवाई की अगली तारीख नियत करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को नोटिस जारी करने का आदेश पारित किया है।

विज्ञापन

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा हिंदू धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दाखिल निगरानी याचिका जिला जज की अदालत ने मंजूर कर ली। अधिवक्ता अशोक कुमार की तरफ से दाखिल निगरानी याचिका में कहा गया कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा की गई बेतुकी टिप्पणी से देश-विदेश के कई हिंदू भाई-बहनों की आस्था को ठेस पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 इस तरीके का कृत्य करके एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने धार्मिक उन्माद को समाज मे फैलाकर लोगों के मध्य जाति, धर्म, भेदभाव उत्पन्न कर अराजकता को बढ़ाने का और आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया है, जो क्षम्य नहीं है। प्रभारी जिला जज सुभाष चंद्र तिवारी ने निगरानी याचिका सुनवाई हेतु मंजूर करते हुए 11 दिसंबर को सुनवाई की अगली तारीख नियत करते हुए समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य को नोटिस जारी करने का आदेश पारित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed