{"_id":"5d1649918ebc3e3cbe0f4825","slug":"court-hearing-on-atul-rai-application-for-mp-swearing-delhi-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासंद अतुल राय के आवेदन पर सुनवाई टली, शपथ लेने के लिए दिल्ली जाने का किया था अनुरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासंद अतुल राय के आवेदन पर सुनवाई टली, शपथ लेने के लिए दिल्ली जाने का किया था अनुरोध
Sat, 29 Jun 2019 12:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
बसपा सांसद अतुल राय (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद घोसी के बसपा सांसद अतुल राय के शपथ ग्रहण के लिए नई दिल्ली जाने संबंधी आवेदन पर शुक्रवार को सुनवाई टल गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम आशुतोष तिवारी की अदालत ने अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण आवेदन पर सुनवाई के लिए शनिवार की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
अतुल राय ने गुरुवार को आवेदन देकर संसद सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण के लिए पुलिस अभिरक्षा में नई दिल्ली भेजे जाने का अनुरोध अदालत से किया था। अतुल ने कहा था कि आरोपी घोसी से निर्वाचित सांसद है।
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में है और अभी तक संसद सदस्य की शपथ ग्रहण नहीं कर सका है। इसके साथ ही अतुल राय की ओर से एक अन्य आवेदन देकर जेल में जान को खतरा बताया गया और खाने में जहर मिलाए जाने की आशंका जताते हुए घर का भोजन मंगवाने की अनुमति मांगी गई थी।
विज्ञापन