फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Couple hit by school bus, wife dies

Varanasi News: दंपती को स्कूल बस ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Tue, 26 Nov 2024 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Couple hit by school bus, wife dies
फोटो...
विज्ञापन

दंपती को स्कूल बस ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

- अखरी चौराहे पर हुआ हादसा, पति-पत्नी कथा सुनने जा रहे थे डोमरी

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहनिया। अखरी चौराहे पर मंगलवार को निजी स्कूल की बस की टक्कर से मोपेड सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर पत्नी की मौत हो गई। वहीं, पति का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद बस छोड़ कर चालक भाग गया। रोहनिया थाने की पुलिस बस को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई। वहीं, सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने हादसे को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया।

रोहनिया थाना क्षेत्र के बेटावर निवासी छेदीलाल बिंद अपनी पत्नी दुलारी देवी (60) के साथ मोपेड से डोमरी में शिव महापुराण की कथा सुनने जा रहे थे। अखरी चौराहे पर बच्चों को लेकर जा रही एक निजी स्कूल की बस ने मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। बस की टक्कर से पति-पत्नी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस दंपती को निजी अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान दुलारी देवी की मौत हो गई। छेदीलाल भर्ती हैं। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दुलारी देवी की चार लड़कियां और एक लड़का सोनू है।
विज्ञापन


-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद सहमे हुए थे बस में सवार बच्चे
दंपती की मोपेड में टक्कर लगते ही बस से नीचे कूद कर चालक भाग गया। हादसे को देख बस में सवार बच्चे सहम गए थे। बच्चों को डर था कि हादसे से गुस्साए लोग कहीं बस में तोड़फोड़ या मारपीट न करें। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दरोगा अमित कुमार सिंह ने स्कूल की दूसरी बस बुलवा कर बच्चों को सुरक्षित भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed