फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Love couple run away from home after love on wrong call

मोबाइल पर आए रांग कॉल से शुरू हुआ प्यार, प्रेमी जोड़ा घर से हुआ फरार, मचा बवाल

Wed, 25 Jul 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 25 Jul 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Love couple run away from home after love on wrong call
love couple
एक युवक के मोबाइल पर गलती से युवती का कॉल आ गया। पहले तो यह गलती छोटी सी बात रही लेकिन बाद में यही गलती उनकी आदत बन गई। कॉल पर दोनों घंटो बात करने लगे। धीरे-धीरे उनकी यह बातचीत प्यार के मुकाम तक पहुंच गई। प्यार का रंग गाढा हुआ तो दोनों ने घर से भागने की योजना बना ली।
विज्ञापन


एक दिन मौका देखकर युवक युवती के गांव पहुंचा और रात में दोनों फरार हुए।  मामला यूपी के आजमगढ़ जिले का है जहां मंगलवार को प्रेमी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।  फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती की फोन रांग कॉल में बस्ती जिले के शहर कोतवाली निवासी कालादीन पुत्र बंगाली के मोबाइल पर चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और दोनो की बातचीत प्रेम तक पहुंच गई और दोनों ने घर से भागने का निर्णय ले लिया। रविवार को प्रेमी युवती के गांव पहुंचा और रात में दोनों घर से फरार हो गये। युवती के लापता होने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गये। काफी प्रयास के बाद भी जब युवती नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की सूचना के बाद पुलिस युवती की तलाश में लगी थी कि इसी बीच मंगलवार की सुबह पुलिस ने खुरासन रोड स्टेशन पर युवती को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया।  पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये।


परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर प्रेमी को जेल भेज दिया गया। वहीं, युवती को पुलिस ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। इस पूरे मामले की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed